
राणा सांगा विवाद: समाजवादी पार्टी सांसद के बयान पर बवाल, माफी मांगने से किया इनकार
AajTak
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी ने सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जबकि सपा ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है. करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर के बाहर प्रदर्शन किया. इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











