
राज ठाकरे के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज होगा केस, लहराई थी तलवार
AajTak
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) के मुखिया राज ठाकरे की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ने वाली हैं. उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज होगा.
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) के मुखिया राज ठाकरे (Raj Thackeray) की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ने वाली हैं. उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज होगा. ठाणे में हुए एक कार्यक्रम के दौरान राज ठाकरे ने तलवार लहराई थी, इसपर यह केस दर्ज होगा. महाराष्ट्र के गृह विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है.
बता दें कि राज ठाकरे (Raj Thakrey) ने मंगलवार को ठाणे में आयोजित रैली को संबोधित किया था. यहां पर दिया गया उनका एक बयान भी चर्चा में है. उन्होंने महाराष्ट्र की सरकार से 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की धमकी दी थी.
ठाकरे ने मनसे समर्थकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए, तो पार्टी कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा बजाना शुरू कर देंगे.
इससे पहले अप्रैल की शुरुआत में ही मनसे प्रमुख ने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र सरकार को मस्जिदों से सभी लाउडस्पीकरों को हटा देना चाहिए, क्योंकि इससे दूसरों को परेशानी होती है. ठाकरे ने कहा था कि वह किसी भी प्रार्थना के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन लोगों को अपने-अपने घरों में अपनी आस्था का पालन करना चाहिए और दूसरों को परेशानी नहीं होनी देनी चाहिए.
राज ठाकरे के इस बयान के बाद, मनसे कार्यकर्ता जगह-जगह लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ बजा रहे हैं. मुंबई के कुर्ला और घाटकोपर में भी मनसे कार्यकर्ताओं ने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं को नोटिस दिया था.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








