
राज्यसभा में AAP के डिप्टी लीडर पद से हटाए गए राघव चड्ढा, शेयर किया वीडियो और इमोजी
AajTak
AAP से राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने बिना कुछ लिखे वीडियो और नजर इमोजी शेयर कर प्रतिक्रिया दी. पार्टी ने उनकी जगह अशोक मित्तल को नियुक्त किया है. इस कदम से पार्टी के अंदर मतभेदों की चर्चा तेज हो गई है, हालांकि नेतृत्व इसे सामान्य प्रक्रिया बता रहा है.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के कुछ घंटों बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कोई बयान देने के बजाय एक वीडियो साझा किया, जिसमें संसद में उनके द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों को दिखाया गया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ नजर का इमोजी लगाया, जिसे आम तौर पर नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है.
इस वीडियो में 37 साल के सांसद को संसद के ऊपरी सदन में कई अहम मुद्दों को उठाते हुए दिखाया गया है. इनमें वायु प्रदूषण, बढ़ते हवाई किराए, गिग वर्कर्स के अधिकार और मोबाइल प्रीपेड प्लान की 28 दिन की वैधता जैसे रोजमर्रा से जुड़े मुद्दे शामिल हैं. इस वीडियो के जरिए उन्होंने बिना कुछ कहे अपनी सक्रियता और भूमिका को दिखाने की कोशिश की है.
इससे पहले, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाने की जानकारी दी थी. पार्टी ने उनके स्थान पर पंजाब से सांसद अशोक मित्तल को नया उपनेता नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा है. पार्टी के इस कदम ने अंदरूनी मतभेदों की अटकलों को जन्म दिया है.
🧿 pic.twitter.com/J1XgmpgOnv
पार्टी ने अशोक मित्तल को बनाया नया उपनेता

आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है. उनकी जगह यह पोस्ट राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल दे दी है. पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी. लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है. ऐसे में सवाल है कि क्या राघव चड्ढा पॉलिटिकल ब्रांडिंग के चक्कर में नपे? देखें पंजाब आजतक.

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी में बदलाव करते हुए दो बड़े फैसले लिए हैं. पहला, विदेशी ब्रांडेड दवाओं पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता है, अगर कंपनियां दवाओं की कीमत कम नहीं करतीं और उत्पादन अमेरिका में शिफ्ट नहीं करतीं. दूसरा, स्टील और एल्युमिनियम जैसे मेटल उत्पादों के टैक्स नियमों में बदलाव किया गया है. कई उत्पादों पर टैक्स घटाया गया है और टैक्स वसूलने का तरीका भी बदला गया है.

मिडिल ईस्ट में जंग के साइड इफेक्ट देश में दिख रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार ने गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच केरोसिन बांटने का फैसला लिया है. अब सरकारी राशन की दुकानों पर एक राशन कार्ड यानी एक परिवार को 3 लीटर केरोसिन मिलेगा. जिससे अगर सिलेंडर ना मिलें तो जरूरतमंद परिवारों के घर में चूल्हे जलते रहें. देखें मुंबई मेट्रो.










