
राज्यसभा उपसभापति से इस्तीफा नहीं लेगी JDU! अब BJP के हाथ में फैसला
AajTak
वर्तमान में जेडीयू के सांसद राज्यसभा के उपसभापति हैं. सूत्रों की मानें तो बीजेपी से रिश्ता तोड़ने के बाद जेडीयू हरिवंश नारायण सिंह को उपसभापति पद से इस्तीफा देने को नहीं कहेगी. अगर बीजेपी अपना सांसद उपसभापति बनाना चाहे तो उसे हरिवंश को हटाने के लिए राज्यसभा में प्रस्ताव लाना होगा.
बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार ने एक बार फिर बड़ा उलटफेर कर दिया है. उन्होंने एनडीए से गठबंधन तोड़ विपक्षी महागठबंधन का दामन थामकर एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस बीच राज्यसभा के उपसभापति को लेकर भी पेंच फंसा हुआ नजर आ रहा है. कारण, वर्तमान में जेडीयू के सांसद राज्यसभा के उपसभापति हैं. सूत्रों की मानें तो बीजेपी से रिश्ता तोड़ने के बाद जेडीयू हरिवंश नारायण सिंह को उपसभापति पद से इस्तीफा देने को नहीं कहेगी.
दरअसल, जेडीयू नेताओं के अनुसार चाहे वे पार्टी के सांसद हों लेकिन उन्हें उपसभापति सदन के कई दलों के सांसदों ने चुना. अब यह बीजेपी पर निर्भर करेगा कि वह हरिवंश को हटाएगी या नहीं. उधर, राजनीति के जानकारों की मानें तो अगर बीजेपी हरिवंश को हटाकर अपना सांसद उपसभापति बनाना चाहे तो उसे हरिवंश को हटाने के लिए राज्यसभा में प्रस्ताव लाना होगा. यानी एक तरह से यह हरिवंश के लिए राहत की बात है.
बता दें कि पिछले कुछ महीनों में हरिवंश बीजेपी के नजदीक आए हैं. विवादास्पद कृषि विधेयकों पर मत विभाजन न कराने के कारण 8 सांसद हरिवंश विपक्ष के गुस्से का शिकार हुए थे. आठ सांसदों ने निलंबन के बाद हरिवंश के फैसले के खिलाफ संसद परिसर में ही धरना भी दिया था.
नीतीश कुमार ने 8वीं बार ली सीएम पद की शपथ
जेडीयू के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही राजद नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने दूसरी बार डिप्टी सीएम बने. राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में दोनों नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. 22 साल में यह 8वां मौका है, जब नीतीश कुमार राज्य के सीएम बने हैं.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










