
राज्यपाल ने मनाया बंगाल का स्थापना दिवस, ममता बोलीं- ये गवर्नर का एकतरफा फैसला
AajTak
पश्चिम बंगाल में अब राज्य स्थापना दिवस मनाने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. दरअसल राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने 20 जून को राजभवन में राज्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया था. इस पर सीएम ममता बनर्जी ने आपत्ति दर्ज कराई थी, साथ ही उन्हें यह कार्यक्रम न करने की सलाह भी दी थी लेकिन राज्यपाल ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया.
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आपत्ति के बावजूद राजभवन में राज्य का स्थापना दिवस मना लिया. इस कार्यक्रम में राज्य सरकार का कोई भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं था. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कार्यक्रम में बोस ने हिंसा के लिए 'जीरो टॉलरेंस' पर बात की और आम लोगों के स्वतंत्र रूप से मतदान करने के अधिकार पर जोर दिया. राज्यपाल ने कहा, 'मैं लोगों की भलाई और कल्याण के लिए समर्पित हूं. बंगाल अपार क्षमता और प्रतिभाओं से भरा हुआ है.
राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य के युवाओं को राज्य के गौरव को फिर से स्थापित करने के लिए आगे आना होगा. इस अवसर पर राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.
वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक दिन पहले सोमवार रात राज्यपाल को पत्र लिखकर स्थापना दिवस को मनाने के उनके फैसले को एकतरफा करार दिया है. ममता ने कहा कि यह कार्यक्रम बंगाल के करोड़ों लोगों की कड़वी यादों को ताजा कर देगा. यह अवांछित ताकतों को पुनर्जीवित कर देगा.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सीएम ममता ने लिखा- विभाजन का दर्द और सदमा ऐसा था कि राज्य के लोगों ने भारत की आजादी के बाद से कभी भी किसी भी दिन को स्थापना दिवस के रूप में नहीं मनाया. मुख्यमंत्री ने लिखा,‘मैं यह जानकर स्तब्ध और हैरान हूं कि आपने 20 जून को कोलकाता के राजभवन में एक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसे आपने विशेष रूप से ‘पश्चिम बंगाल राज्य स्थापना दिवस’ के रूप में वर्णित करने के लिए चुना है.’
मुख्यमंत्री ने लिखा कि राज्य की स्थापना किसी विशेष दिन पर नहीं हुई थी, कम से कम 20 जून को तो बिल्कुल नहीं. उन्होंने आगे कहा कि 20 जून 1947 को बंगाल विधानसभा में विधायकों के अलग-अलग सेटों की दो बैठकें हुई थीं. बंगाल को भारत का हिस्सा बनाने वालों में से एक ने बहुमत से प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया.दूसरा उन क्षेत्रों के विधायकों का था जो अंततः पूर्वी पाकिस्तान बन गए. इस विभाजन के बाद के दंगों में दोनों पक्षों से लगभग 25 लाख लोग विस्थापित हुए और करोड़ों रुपये की संपत्ति जल गई.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बनर्जी ने कहा कि इससे पहले दिन में टेलीफोन पर चर्चा के दौरान बोस ने स्वीकार किया था कि राज्य के स्थापना दिवस के रूप में एक दिन घोषित करने का एकतरफा और बिना-परामर्श के निर्णय ठीक नहीं है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








