
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा, सोनम ने कातिलों के साथ मिलकर खुद खाई में फेंकी थी लाश!
AajTak
राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा शिलांग के DIG डेविस एन आर मार्क ने आज तक के कैमरे पर किया। सोनम रघुवंशी ने हत्या के बाद पति की लाश खाई में फेंकी थी। जानिए क्या बोले DIG डेविस एन आर मार्क.
Raja Raghuwanshi Murder Case & Sonam's confession: राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. शिलांग के DIG डेविस एन आर मार्क ने आज तक/इंडिया टुडे के कैमरे पर पहली बार इस केस से जुड़े अहम तथ्यों को उजागर किया है. DIG के मुताबिक, न सिर्फ तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स बल्कि खुद सोनम रघुवंशी ने भी राजा की डेड बॉडी उठाकर खाई में फेंकी थी. यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत हुआ था.
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के दिन तीनों सुपारी किलर्स दो स्कूटी पर पहुंचे थे. हत्या के बाद, एक स्कूटी पर दो किलर्स और दूसरी स्कूटी पर सोनम व एक किलर बैठे और सब क्राइम सीन से 10 किलोमीटर दूर तक गए. यानी हत्या के बाद भी सोनम पूरी तरह इन हत्यारों के साथ थी और राजा की लाश को छुपाने में शामिल रही.
DIG ने बताया कि सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने अपना गुनाह तो कबूल किया है, लेकिन जब सवाल आया कि इस हत्या का मास्टरमाइंड कौन है, तो दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे. यह ब्लेम गेम अब पुलिस जांच के लिए एक नई चुनौती बन गया है.
पुलिस के मुताबिक, सोनम और राजा के पास कुल चार मोबाइल फोन थे.लेकिन अब तक सिर्फ एक फोन ही बरामद हुआ है. बाकी तीन मोबाइल अभी भी गायब हैं, जो इस केस की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
DIG डेविस एन आर मार्क के ऑन कैमरा बयान ने इस केस को एक नया मोड़ दे दिया है. अब सवाल उठ रहा है कि क्या सोनम ही इस मर्डर की मास्टरमाइंड थी या फिर राज कुशवाहा ने सबकुछ प्लान किया?
इससे पहले शिलांग के एसपी ने बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि मेघालय पुलिस के पास सोनम रघुवंशी और अन्य आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत हैं, जो साबित करते हैं कि वे हत्याकांड में शामिल थे. मेघालय पुलिस ने सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह का आमना-सामना करवाया, जिसके बाद सोनम ने अपने पति राजा की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली. मेघालय पुलिस के 'ऑपरेशन हनीमून' के तहत 23 मई को शिलांग के सोहरा में राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी. पुलिस ने गिरफ्तार सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की. जांच में 42 सीसीटीवी फुटेज, आकाश राजपूत की खून से सनी जैकेट, सोनम का रेनकोट और गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास से बरामद हत्या के हथियार जैसे पुख्ता सबूत सामने रखे गए. इन सबूतों के दबाव में सोनम टूट गई और उसने कबूल किया कि उसने राज कुशवाहा और तीन सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची. पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम ने हनीमून के बहाने राजा को सोहरा के सुनसान इलाके में ले जाया गया. पहले से तय साजिश के मुताबिक सुपारी किलर्स ने राजा की हत्या कर दी. उसके कुछ देर बाद सोनम ने राजा के सोशल मीडिया अकाउंट से दोपहर 2:15 बजे 'सात जन्मों का साथ है' पोस्ट कर जांच को भटकाने की कोशिश की. पुलिस ने सोनम को हत्यारों के साथ क्राइम सीन से 10 किलोमीटर दूर बातचीत करते हुए सीसीटीवी में देखा. मेघालय पुलिस ने सोनम, राज कुशवाह और तीनों सुपारी किलर्स को गिरफ्तार कर लिया है. सोनम ने 9 जून को गाजीपुर में सरेंडर किया था. एसपी विवेक ने कहा, ''हमारे पास सभी आरोपियों के खिलाफ पूरे सबूत हैं. हम इस साजिश की और गहराई से जांच कर रहे हैं, ताकि कोई भी एंगल छूट न जाए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











