
राजा भैया तलाक मामला: पत्नी भानवी कुुमारी ने साकेत कोर्ट में अपना जवाब किया दाखिल, यह मांग भी की
AajTak
राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह को साकेत कोर्ट ने पहले भी नोटिस भेजकर उनका जवाब मांगा था. हालांकि, भानवी सिंह ने समय पर जवाब दाखिल नहीं किया था. इसके बाद साकेत कोर्ट ने अब जवाब दाखिल करने के लिए 25 जुलाई तक का समय दिया था.
प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया द्वारा पत्नी भानवी कुमारी सिंह से तलाक के मामले में भानवी कुमारी ने साकेत कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है. भानवी कुमारी सिंह ने अर्ज़ी दाखिल करके तलाक के मामले को मध्यस्थता के लिए भेजने की मांग की है. मामले में सुनवाई के लिए 17 अक्टूबर की तारीख तय की गई है. बता दें कि जनसत्ता दल प्रमुख राजा भैया ने पत्नी भानवी कुमारी से तलाक लेने के लिए दिल्ली साकेत कोर्ट में अर्जी दखिल की है.
25 जुलाई तक देना था जवाब
बता दें कि, राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह को साकेत कोर्ट ने पहले भी नोटिस भेजकर उनका जवाब मांगा था. हालांकि, भानवी सिंह ने समय पर जवाब दाखिल नहीं किया था. इसके बाद साकेत कोर्ट ने अब जवाब दाखिल करने के लिए 25 जुलाई तक का समय दिया था.
राजा भैया और भानवी सिंह के रिश्ते में दरार का कारण
पिछले कुछ वर्षों से दोनों के रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए थे. भानवी सिंह ने एमएलसी अक्षय प्रताप के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471,109 और 120बी के तहत मुकदमा 19 नवंबर 2022 को दर्ज कराया था. इस पर राजा भैया ने अक्षय प्रताप की तरफदारी की थी.
राजा भैया ने कहा कि पत्नी भानवी सिंह ने मेरे भाई और परिवार के सदस्यों पर झूठे आरोप लगाए, जो मानसिक और भावनात्मक क्रूरता के बराबर है. इस केस के बाद राजा भैया और भानवी के वैवाहिक संबंधों में खटास आ गई. राजा भैया ने घर में झगड़ा और कलह करने का आरोप भानवी पर लगाते हुए तलाक की अर्जी दाखिल कर दी. राजा भैया ने दावा किया था कि भानवी ने ससुराल छोड़ दिया है और उसके साथ रहने से इनकार कर दिया है. बताते चलें कि अब भानवी सिंह अपने दिल्ली स्थित आवास पर रह रही हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







