
राजस्थान: 13 माह में एक भी पॉजिटिव नहीं, कोरोना से ऐसे बचता रहा ये गांव
AajTak
राजस्थान के सीकर जिले की खंडेला के सुखपुरा गांव के लोगों ने जिले में कोरोना महामारी से अपने आपको और गांव को सुरक्षित रखा है. एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना का कहर झेल रही है, वहीं दूसरी तरफ अरावली की पहाड़ियों की तलहटी में बसे करीब 3000 की आबादी वाले इस गांव में वैश्विक कोरोना महामारी के 13 माह से अब तक एक भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है.
जहां एक तरफ कोरोना की दूसरी लहर ने देश को पूरी तरह से हिलाकर रखा हुआ है और तकरीबन हर राज्य से ऑक्सीजन की कमी, मरीजों को अस्पतालों में बेड्स न मिलना और मौत की खबर आ रही है. वहीं इस भयावह माहौल में एक गांव ऐसा भी है जो कोरोना महामारी से पूरी तरह से सुरक्षित है. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि इस गांव के लोगों ने पूरे अनुशासन और सावधानी के साथ काम किया. जब पिछले साल जब देश में लॉकडाउन लगा था, तब इन लोगों ने गांव के सभी मुख्य रास्तों को बंद कर दिया था. साथ ही बाहर से आने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी थी.(इनपुट- सुशील कुमार जोशी) राजस्थान के सीकर जिले की खंडेला के सुखपुरा गांव के लोगों ने जिले में कोरोना महामारी से अपने आपको और गांव को सुरक्षित रखा है. एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना का कहर झेल रही है, वहीं दूसरी तरफ अरावली की पहाड़ियों की तलहटी में बसे करीब 3000 की आबादी वाले इस गांव में वैश्विक कोरोना महामारी के 13 माह से अब तक एक भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लॉकडाउन के दौरान गांव वालों ने प्रशासन के साथ मिलकर मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग की थी और आने-जाने वाले हर शख्स पर पैनी नजर रखी जा रही थी. गांव के बाहर ही आइसोलेशन व क्वारंटाइन सेंटर बना दिए गए थे. जहां पर ग्रामीणों की ओर से खाने-पीने का सारा प्रबंध किया गया था. इसके अलावा साफ साफाई का पूरा ख्याल रखा गया था और कई छोटी-छोटी बातों को ध्यान रखा गया था. जिसकी वजह से गांव और गांव के सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











