
राजस्थान : लग्जरी कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 100 से ज्यादा कारें चुराईं, 3 गिरफ्तार
AajTak
भीलवाड़ा पुलिस ने 100 से अधिक लग्जरी कारें चोरी करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पश्चिमी राजस्थान में चोर इन लग्जरी कारों से मादक पदार्थ तस्करी करने के साथ-साथ अन्य अपराधों को अंजाम देते थे. इस गैंग का मुख्य सरगना शेर सिंह मीणा मध्य प्रदेश के जेल में बंद है.
राजस्थान की भीलवाड़ा पुलिस ने शातिर चोर के गिरोह का पर्दाफाश किया है. गैंग के सदस्यों ने अब तक 100 से अधिक लग्जरी कारों की चोरी की है. ये गिरोह मात्र 5 मिनट में कार चुरा लेते थे. पश्चिमी राजस्थान में चोर लग्जरी कारों से मादक पदार्थ तस्करी करने के साथ ही अन्य अपराधों को भी अंजाम देते थे.
सुभाष नगर थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गैंग के दो चोर और एक खरीददार को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से चुराई गई कुछ लग्जरी कारें भी बरामद की गई हैं. गैंग के सदस्यों ने कबूल किया है कि अब तक उन्होंने दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 100 से अधिक लग्जरी कारें चोरी की हैं.
यू-ट्यूब देखकर सीखे कार चोरी करने के हाईटेक तरीके
पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने कार चोरी करने के लिए यूट्यूब पर कई वीडियो देखे. इसके बाद चोरी में काम आने वाली डिवाइस सर्च करके खरीदी. इस गैंग का मुख्य सरगना शेर सिंह मीणा मध्य प्रदेश के जेल में बंद है.
सुभाष नगर भीलवाड़ा के थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया, "भीलवाड़ा शहर में कई दिनों से कार चोरी की वारदात हो रही थीं. पुलिस ने जांच और तकनीक की मदद से कुंजी लाल गुर्जर और विनोद मीणा को कार चोरी करने और खरीदने के आरोप में रामनिवास विश्नोई को गिरफ्तार किया है."
थाना प्रभारी की अपील- सेफ्टी पर भी ध्यान दें कार मालिक

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






