
राजस्थान में PM मोदी के कार्यक्रम से हटाया गया गहलोत का भाषण? आरोपों पर PMO ने दी ये सफाई
AajTak
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का आरोप है कि पीएमओ ने आज सीकर में होने वाले नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में उनके पूर्व निर्धारित संबोधन कार्यक्रम हटा दिया है. वहीं पीएमओ ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है. पीएम शेखावटी से किसान सम्मान निधि की किस्त करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे. पीएम मोदी का कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा.
Rajasthan Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज राजस्थान के सीकर से नौ करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi Yojana) की 14वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे. इसके अलावा वे 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (Krishi Samruddhi Kendra) समर्पित करेंगे और यूरिया गोल्ड लॉन्च करेंगे. इस दौरान वह लोगों को संबोधित भी करेंगे. कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत को भी शामिल होना था लेकिन बाद में उनका नाम हटा दिया गया. इसको लेकर सीएम ने एक ट्वीट कर दिया. उन्होंने बताया कि पीएम कार्यालय ने मेरे पूर्व निधारित संबोधन कार्यक्रम को हटा दिया है. फिलहाल अपने ट्वीट के जरिए मैं पीएम का राजस्थान में दिल से स्वागत करूंगा. पीएम सुबह 11 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे.
वहीं पीएमओ ने भी उनके ट्वीट का जवाब दे दिया है. उसका कहना कि सीएम गहलोत को बुलाया है. वहीं सूत्रों के मुताबिक सीकर में दो अलग-अलग आयोजन हो रहे हैं. एक है सरकारी इवेंट और एक पार्टी का इवेंट है. सरकारी कार्यक्रम इसलिए आयोजित किया जा रहा है ताकि गहलोत इसमें शामिल हो सकें. हालांकि वह वीसी के माध्यम से सीकर में इस फिजिकल कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, जो सामान्य प्रक्रिया या प्रोटोकॉल के अनुसार नहीं है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) 24 फरवरी, 2019 को शुरू की गई थी. सरकार ने पिछले दिनों संसद में बताया था कि पीएम किसान के लाभार्थियों की संख्या 2018-19 में 3.16 करोड़ थी, जो पिछले साल अप्रैल-जुलाई में 10.45 करोड़ पहुंच गई थी. लेकिन दिसंबर-मार्च 2022-23 में यह संख्या 8.11 करोड़ रह गई.
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, आज आप राजस्थान पधार रहे हैं. आपके कार्यालय PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है, इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा. अतः मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं.
आज हो रहे 12 मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण और शिलान्यास राजस्थान सरकार व केन्द्र की भागीदारी का परिणाम है. इन मेडिकल कॉलेजों की परियोजना लागत 3,689 करोड़ रुपये है, जिसमें 2,213 करोड़ केन्द्र का और 1,476 करोड़ राज्य सरकार का अंशदान है. मैं राज्य सरकार की ओर से भी सभी को बधाई देता हूं.
सीएम ने पीएम से कीं ये पांच मांगें

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






