
राजस्थान में वन रक्षक परीक्षा का पर्चा लीक, सरकार पर हमलावर हुआ विपक्ष
AajTak
कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से वायरल पेपर की जांच की गई जिसमें हाथ से लिखे पेपर के 62 सवाल पेपर से मिलते पाए गए. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने इसे लेकर कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल पेपर का परीक्षा के प्रश्न पत्र से मिलान कराने के बाद 12 नवंबर को दूसरी पाली की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया.
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 12 नवंबर को दूसरी पाली में आयोजित वन विभाग की परीक्षा रद्द कर दी गई है. इस परीक्षा का पेपर पहले ही सोशल मीडिया पवर वायरल हो गया था. ये भर्ती दो साल से स्थगित हो रही थी. अब पेपर लीक होने के बाद सरकार ने इसे रद्द कर दिया है. इसे लेकर विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
विपक्ष ने ये कहते हुए राज्य सरकार को घेरा है जो पार्टी गुजरात चुनाव में पर्चा लीक का मुद्दा उठा रही है, उसी की सरकार वाला राजस्थान पेपर आउट के रिकॉर्ड बना रहा है. गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर हाथ से लिखा हुआ पेपर वायरल हुआ था लेकिन सरकार की ओर से इसे लेकर टालमटोल की जाती रही. अंत में पेपर आउट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और जांच में वायरल पेपर का परीक्षा के प्रश्न पत्र से मिलान होने के बाद पेपर रद्द करने का फैसला लिया गया.
कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से वायरल पेपर की जांच की गई जिसमें हाथ से लिखे पेपर के 62 सवाल पेपर से मिलते पाए गए. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने इसे लेकर कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल पेपर का परीक्षा के प्रश्न पत्र से मिलान कराने के बाद 12 नवंबर को दूसरी पाली की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया.
गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए 16 लाख छात्रों ने फॉर्म भरे थे. दो साल से ये भर्ती परीक्षा टलती आ रही थी. दो साल बाद जब परीक्षा आयोजित हुई तब इसमें 10 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. पेपर आउट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), आम आदमी पार्टी और आरएलपी समेत लगभग सभी पार्टियों ने सरकार पर हमला बोला है. वन विभाग की भर्ती परीक्षा से पहले शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट), पुलिस भर्ती परीक्षा, जेईएन और पटवारी परीक्षा तक में पेपर आउट हो चुके हैं.
पेपर लीक का आरोपी गिरफ्तार
राजसमंद पुलिस ने वन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इस मामले में 10 संदिग्धों को डिटेन किया है. राजसमंद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधीर चौधरी ने इसे लेकर कहा कि उन्हें एसओजी के जरिए इनपुट मिला था कि रेलमगरा इलाके में एक व्यक्ति ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर हल करके दौसा और सवाई माधोपुर में कुछ लोगों को भेजा है. इसकी जांच के दौरान करौली निवासी दीपक शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसकी मोबाइल डिटेल खंगाली गई तो पता चला कि उसने वन रक्षक भर्ती परीक्षा का हल पेपर जितेंद्र सैनी सपोटरा और हेतराम मीणा को भेजे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










