
राजस्थान में रॉयल वेडिंग के बाद मुंबई में रिसेप्शन देंगे Vicky kaushal-Katrina kaif!
AajTak
कपल के करीबी दोस्त ने जानकारी देते हुए बताया कि कपल शादी की तैयारियों में बेहद बिजी है. गेस्ट से लेकर मैन्यू तक, हर चीज को बारीकी से देखा जा रहा है. वे मुंबई में रिसेप्शन देने की सोच रहे हैं. ताकि जो राजस्थान नहीं आ सके वे कपल को आशीर्वाद दे सकें. इंडस्ट्री के दोस्तों के अलावा वे मीडिया फ्रेंड्स को भी इंवाइट करेंगे.
बॉलीवुड के स्टार कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी नजदीक है. राजस्थान में 9 दिसंबर को कपल हिंदू रीति रिवाजों से शादी करेगा. विक्की-कटरीना की शादी प्राइवेट अफेयर होगी. राजस्थान में रॉयल वेडिंग के बाद कपल मुंबई में आलीशान रिसेप्शन पार्टी देगा.
More Related News













