
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की होने वाली है एंट्री, टेंशन में क्यों कांग्रेस आलाकमान?
AajTak
मध्य प्रदेश के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का अगला पड़ाव राजस्थान है. इसे लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों में पार्टी के अंदर ही राजस्थान में बन रहे सियासी माहौल ने आलाकमान को टेंशन में डाल दिया है.
मध्य प्रदेश के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का अगला पड़ाव राजस्थान है. इसे लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों में पार्टी के अंदर ही राजस्थान में बन रहे सियासी माहौल ने आलाकमान को टेंशन में डाल दिया है. हाल ही में सूबे के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ही एक मीटिंग में शामिल हुए थे.
इस बैठक से दौरान दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि गहलोत और पायलट के बीच रिश्तों में खटपट जारी है. भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में एंट्री करने से पहले आलाकमान राजस्थान की अंदरूनी कलह पर लगाम लगाना चाहता है.
भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल यात्रा की तैयारी का जायजा लेने के लिए जयपुर जा रहे हैं. 29 नवंबर को यात्रा से जुड़ी कमेटी की बैठक है. बैठक में सीएम गहलोत और सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे. भारत जोड़ो यात्रा 5 दिसंबर को राजस्थान पहुंच रही है. ऐसे में पार्टी की यह कोशिश है कि राजस्थान का कुनबा एकजुट दिखे. आलाकमान इस बात को लेकर भी चिंतित है कि कहीं भारत जोड़ो यात्रा पर राजस्थान की अंदरूनी तनातनी का ब्रेक ना लग जाए.
गहलोत ने इशारे में पायलट को कहा था गद्दार!
हाल ही में सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को गद्दार कहा और बोले कि वो (पायलट) कभी राज्य के सीएम नहीं बन सकते. गहलोत ने कहा था कि विधायक किसी ऐसे को कैसे स्वीकार कर सकते हैं, जिसने विद्रोह किया हो, जिसे गद्दार करार दिया गया हो. वह सीएम कैसे बन सकता है? विधायक ऐसे शख्स को सीएम के रूप में कैसे स्वीकार कर सकते हैं. मेरे पास सबूत हैं कि विधायकों को 10-10 करोड़ रुपये बांटे गए थे, ताकि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को गिराया जा सके.'
सचिन पायलट ने किया था पलटवार

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










