
राजस्थान में परीक्षार्थियों के लिए फरमान, परीक्षा में नहीं पहन सकते जींस-जैकेट, ये है नया ड्रेस कोड
AajTak
RSSB Exam Dress Code: राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए अजीबोगरीब ड्रेस कोड जारी किया गया है. अब परीक्षार्थी एग्जाम हॉल में जींस और जैकेट नहीं पहन सकते हैं.
राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षार्थियों के ड्रेस कोड को लेकर अजीबोगरीब फरमान जारी किया है. नए आदेश के हिसाब से अगर परीक्षा में बैठना है तो भारतीय वेशभूषा में ही एग्जाम सेंटर आना होगा. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी किए गए नए ड्रेस कोड के अनुसार, परीक्षार्थी जींस और जैकेट पहन कर एग्जाम देने नहीं आ सकते हैं. पुरुष परीक्षार्थियों को कुर्ता पायजामा या कपड़े की पैंट पहनकर आना होगा. इसकी शर्त ये है कि इसमें मेटल की जिप नहीं होनी चाहिए.
वहीं, ड्रेस कोड में फीमेल कैंडिडेट्स के लिए कहा गया है कि वो साड़ी या सलवार सूट पहनकर आ सकती है, लेकिन जींस और जैकेट पहन कर नहीं आ सकती. नए ड्रेस कोड में मेटल जिप वाले कपड़ों पर बैन लगाया गया है. नए ड्रेस कोड को लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का कहना है कि जींस पैंट और जैकेट में लगने वाले मैटल जीप से परीक्षा के दौरान परेशानी आ रही है.
'मेटल डिटेक्टर में हो रही थी दिक्कत'
कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष रिटायर्ड मेजर जनरल आलोक राज ने कहा कि हमने ये आदेश इसलिए निकाला है क्योंकि मेटल जीप वाले कपड़े से मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग में काफी समस्या आ रही है. मेटल डिटेक्टर में मेटल डिटेक्टर होने के बाद उन्हें अलग ले जाकर कपड़े के नीचे जांच करनी होती है, जिसकी वजह से परीक्षा में काफी समय निकल जाता है और इसका फायदा परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले उठाने में लग जाते हैं.
आलोक राज का कहना है, 'इसका फायदा नकल माफ़िया उठा रहे हैं. पुरुष छात्र कुर्ता पायजामा या फिर कपड़े के पैंट शर्ट पहनकर आएंगे तो इसकी में आसानी होगी इसी तरह से महिला परीक्षार्थी अगर साड़ी और सलवार सूट में आती हैं तो फिर फ्रिस्किंग में दिक्कत नहीं होगी.
'धांधली रोकने के लिए किया गया'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












