
राजस्थान में नाबालिग से गैंगरेप के बाद भट्टी में फेंका, दरिंदगी पर उबल पड़ा भीलवाड़ा, बंद का ऐलान
AajTak
राजस्थान के भीलवाड़ा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप के बाद भट्टी में फेंकने की घटना सामने आई है. उसके बाद आरोपियों ने अधजले शव के टुकड़े किए और तालाब में फेंककर फरार हो गए. इस घटना से इलाके में नाराजगी है. स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया है और परिवार को एक करोड़ की सहायता और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है. शनिवार को कोटड़ी, जहाजपुर और शाहपुरा बंद का आह्वान किया है.
राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में नाबालिग लड़की से गैंगरैप के बाद भट्टी में फेंककर मारने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. शुक्रवार को गुर्जर समाज और बीजेपी नेताओं ने कोटड़ी थाने का घेराव किया और थाने के बाहर धरना दिया है. शनिवार को तीन इलाकों में बंद का आह्वान किया गया है. परिजन को एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की जा रही है.
मामला कोटड़ी थाना क्षेत्र का है. भीलवाड़ा के एसपी आदर्श सिधू के मुताबिक, 3 अगस्त को सूचना मिली थी कि नाबालिग लड़की घर से बकरियां चराने के लिए खेत पर गई थी. दोपहर में खेत के पास कोयला भट्टियां चलाने वाले तसवारिया गांव के कान्हा (21 साल) और कालू (25 साल) ने मिलकर लड़की से गैंगरेप किया और उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वो बेहोश हो गई. उसके बाद आरोपियों ने उसे भट्टी में डाल दिया.
अधजला शव थैले में भरा और तालाब में फेंका
रात 11 बजे जब आरोपियों ने भट्टी खोलकर देखा तो उसमें लड़की का पूरा शरीर नहीं जला था. सिर और छाती का कुछ हिस्सा जलने से रह गया था. उसके बाद आरोपियों ने एक थैले में अधजला शव भरा और घटनास्थल से 100- 200 मीटर दूरी पर एक तालाब में फेंक दिया था. रात 12:30 बजे परिजन जब उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे तो लड़की की चप्पल दिखाई दी. जब भट्टी को देखा तो उसमें उसका कंगन हाथ के पंजे की हड्डियां मिली थीं.
लड़की के शव के टुकड़े किए
गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या कर उसे भट्टी में झोंका था या उसे जिंदा ही भट्टी में झोंक दिया था, यह अभी साफ नहीं हो सका है. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर तालाब में लड़की के शव के कुछ अवशेष मिले हैं. गिरफ्तार आरोपियों से रात में पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लड़की के शव के टुकड़े किए थे. कोटड़ी पुलिस अब शव के हिस्सों का पोस्टमार्टम करवाएगी.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






