
राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई, एक महीने बाद होगा पेपर
AajTak
राजस्थान में वीडीओ भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 31 अगस्त 2025 को होगी और ऑफ़लाइन आयोजित की जाएगी. परीक्षा में 160 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिनके कुल अंक 200 होंगे. लिखित परीक्षा तीन घंटे की होगी. इसमें सामान्य हिंदी और अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान, भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, राजस्थान में कृषि और आर्थिक संसाधन, राजस्थान का इतिहास और संस्कृति विषय से सवाल पूछे जाएंगे.
RSSB VDO Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने साल 2025 के लिए ग्राम विकास अधिकारी (VDO) की भर्ती के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन आमंत्रित करना शुरू कर दिया है. पंचायती राज विभाग में कुल 850 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में 683 पद और अनुसूचित क्षेत्रों में 167 पद हैं.
इस भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 18 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सामान्य और ओबीसी (क्रीमी लेयर) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, वहीं, गैर-क्रीमी लेयर ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और राजस्थान में दिव्यांग कैंडिडेट्स को 400 रुपये का कम शुल्क देना होगा. शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड सहित कई चैनलों के माध्यम से किया जा सकता है.
प्रारंभिक लिखित परीक्षा 31 अगस्त 2025 को होगी और ऑफ़लाइन आयोजित की जाएगी. परीक्षा में 160 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिनके कुल अंक 200 होंगे. लिखित परीक्षा तीन घंटे की होगी. इसमें सामान्य हिंदी और अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान, भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, राजस्थान में कृषि और आर्थिक संसाधन, राजस्थान का इतिहास और संस्कृति विषय से सवाल पूछे जाएंगे.
VDO भर्ती के लिए कैसे अप्लाई करें:
Step 1- सबसे पहले rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
Step 2- “भर्ती विज्ञापन” पर क्लिक करें और VDO पद का पता लगाएं

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











