
राजस्थान: फर्जी शादी से सावधान, लुटेरी दुल्हन 5 लोगों के साथ हुई गिरफ्तार
AajTak
राजस्थान के सिरोही जिले में एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ हुआ है जो शादी के बाद लड़के के घर से माल लूटकर फरार हो जाता था. धांधली में शामिल पूरे गिरोह से अब पुलिस पूछताछ कर रही है.
राजस्थान में इन दिनों शादी के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आ रहे हैं. राज्य के सिरोही जिले में एक लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश हुआ है. यह गैंग पहले मोटी रकम लेकर शादी फाइनल करता था, फिर दुल्हन, अपने फर्जी रिश्तेदारों के साथ फरार हो जाती थी. एक युवक की सूझबूझ से इस गैंग का पर्दाफाश हो गया.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











