
राजस्थान: घर आई नई बहू को सास ने सिक्कों से तोला, मुंह दिखाई पर दिया सरप्राइज गिफ्ट
AajTak
झुंझुनूं एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक सास ने पहली बार घर आई बहू को सिक्कों में तोल दिया. इस पर बहू पूनम का कहना है कि वो इतना सम्मान पा कर बेहद खुश हैं उनके लिए पैसा मायने नहीं रखता है
राजस्थान के झुंझुनूं में सास ने अपनी बहू के सामने ऐसी मिसाल पेश की है. जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. झुंझुनूं के मंड्रेला के निकट महती की ढाणी में एक सास ने अपनी बहू को मुंह दिखाई में सिक्कों से तोल दिया. यह देखकर वहां मौजूद सभी रिश्तेदार हैरान हो गए. तराजू में रखे सिक्कों का वजन करीब 60 किलो था. इसमें रखे सिक्के मुंह दिखाई के शगुन के तौर पर बहू को दे दिए. इस अनोखी मुंह दिखाई को देखकर हर कोई हैरान रह गया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











