राजस्थान के CM अशोक गहलोत को मानहानि मामले में झटका, कोर्ट ने खारिज की याचिका
AajTak
अशोक गहलोत ने सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता गजेंद्र सिंह शेखावत के पेश नहीं होने पर खुद को आरोप मुक्त करने की मांग की थी.केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसी साल मार्च में राजस्थान के मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है. गहलोत ने कोर्ट में आरोप खारिज करने को लेकर याचिका दायर की थी.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राऊज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दायर मानहानि मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की खुद को आरोप मुक्त करने की मांग वाली याचिका राउज एवेन्यू स्थित एमपी एमएलए विशेष कोर्ट ने खारिज कर दी है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मामले पर आगे की बहस के लिए 25 और 26 सितंबर की तारीख तय की है.
दरअसल, अशोक गहलोत ने सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता गजेंद्र सिंह शेखावत के पेश नहीं होने पर खुद को आरोप मुक्त करने की मांग की थी.केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसी साल मार्च में राजस्थान के मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है. संजीवनी सोसायटी मामले में गहलोत ने कथित तौर पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के खिलाफ आरोप लगाया था. जबकि शेखावत ने कहा था कि संजीवनी मामले की जांच शुरू की गई थी. लेकिन उनके नाम का कहीं भी उल्लेख नहीं किया गया था.
उन्होंने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मानहानि के लिए गहलोत के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग अदालत से की थी. अब मूल मानहानि मामले पर 25 और 26 सितंबर को आगे की सुनवाई जारी रहेगी. इस मामले मे अशोक गहलोत के खिलाफ आपराधिक मानहानि का समन हो चुका है. आगे की सुनवाई भी चल रही है. राऊज एवेन्यू कोर्ट के ACMM हरजीत सिंह जसपाल ने अशोक गहलोत की आरोप मुक्त करने की गुहार वाली याचिका खारिज करते हुए कहा कि उसमें कोई ठोस कानूनी तर्क नहीं था.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.










