
राजस्थान का वह शिव मंदिर, जहां हर रोज बनाए जाते हैं 7 हजार शिवलिंग, जानें क्यों?
AajTak
राजस्थान के प्रसिद्ध परशुराम महादेव में भी भगवान शिव की कृपा पाने के लिए श्रद्धालु मान्यता अनुसार पूजा कर रहे हैं. श्रद्धालुओं के लिए यहां हर रोज 7 हजार मिट्टी के शिवलिंग बन रहे हैं.
राजस्थान के पाली में सावन के महीने में भक्त शिव आराधना में लीन हैं. भगवान शिव की कृपा पाने के लिए भक्त धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विभिन्न जतन करते हैं. राजस्थान के प्रसिद्ध परशुराम महादेव में भी भगवान शिव की कृपा पाने के लिए श्रद्धालु मान्यता अनुसार पूजा कर रहे हैं. श्रद्धालुओं के लिए यहां हर रोज 7 हजार मिट्टी के शिवलिंग बन रहे हैं. भगवान शिव की कृपा पाने और अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए भक्त रोजाना आचार्यो की देखरेख में पूजा-अचर्ना के बाद शिवलिंगों को परशुराम महादवे कुंड में विसर्जित करते हैं. सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व पुराणों में भी बताया गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन में पार्थिव (मिट्टी) लिंग बनाकर शिव पूजन का विशेष महत्व है. शिवपुराण में भी इसका उल्लेख है. पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने से समस्याओं का निदान होता हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. पुनमिया आचार्य हर्षद दवे गुड़ा बालोतरा, दिनेश पण्ड्या के साथ अनेकों पंडित रोजाना करीब 7 हजार मिट्टी के शिवलिंग बनाते हैं.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












