
राजस्थानः 13 महीने पहले नाबालिग से गैंगरेप में फंसे बेटे पर MLA पिता की सफाई, कहा- मेरा बेटा निर्दोष
AajTak
कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे पर गैंगरेप का आऱोप है. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं MLA ने कहा कि उनका बेटा निर्दोष है.
राजस्थान में कांग्रेस विधायक के बेटे पर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का आरोप है. दौसा के मंडावर थाने में पुलिस ने 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में अलवर के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के विधायक ज़ौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा समेत पांच युवकों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया है. विधायक जौहरी लाल मीणा ने कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है.
पीड़िता के चाचा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 13 महीने पहले उनकी भतीजी के साथ एक होटल में बलात्कार किया गया था. इतना ही नहीं, आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी. पीड़िता के चाचा ने साढ़े 15 लाख रुपये और ज़ेवर वसूलने का भी आरोप लगाते हुए मुक़दमा दर्ज कराया है.
दौसा पुलिस ने इस मामले में जांच महुआ के डिप्टी एसपी को सौंपी है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के चाचा ने मुक़दमा दर्ज कराया है. इसमें कहा गया है कि उनकी भतीजी 10वीं कक्षा में पढ़ती है. सोशल मीडिया पर उसकी पहचान विवेक शर्मा नाम के लड़के से हुई थी. पुलिस के मुताबिक 24 फरवरी 2021 को विवेक शर्मा ने राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से विधायक जौहरी मीणा के बेटे दीपक मीणा और नेतराम समेत 2 लड़कों के साथ नाबालिग को नशे की गोली खिलाकर गैंगरेप किया.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस दौरान पीड़िता का वीडियो भी बना लिया था. इसके बाद वह लगातार उसे धमकी देते रहे. इस मामले में किसी को कुछ भी बताने पर परिणाम भुगतने की बात कहते थे. हालांकि विधायक जौहरी लाल मीणा ने कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है. उसे बेवजह फंसाया जा रहा है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










