
राजस्थानः गहलोत सरकार ने खोला घोषणाओं का पिटारा, हर तबके को खुश करने की कोशिश
AajTak
बजट में ढेरों लुभावने वादों के बीच राजस्थान में कोरोना काल में जिन चार विधायकों की मौत हो गई है, अब उनके नाम पर चारों विधानसभा क्षेत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय खोले जाएंगे. बेरोजगारों को दो साल में 50 हजार से ज्यादा रोजगार देने की घोषणा हुई है. यही नहीं अगले साल से अलग से कृषि बजट पेश किया जाएगा.
राजस्थान सरकार ने इतना लोकलुभावन बजट पेश किया है कि हर तरफ चर्चा है कि क्या कोई चुनाव होने वाला है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो घंटे 46 मिनट के अपने बजट भाषण में जमकर घोषणाएं की. राजस्थान के 33 लाख गरीब परिवारों को दो हजार रुपये की सहायता दी जाएगी. साथ ही बजट के बाद सभी विधायकों को एप्पल के टैब भी बांटे गए. इंग्लिश मीडियम के राजकीय विद्यालयों की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए, 5 हजार से अधिक आबादी वाले समस्त गांवों एवं कस्बों में अगले 2 वर्षों में इंग्लिश मीडियम के लगभग 1 हजार 200 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रारम्भ किये जाएंगे। #RajasthanBudget2021 pic.twitter.com/lgWdzrz9CA बजट में इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना लॉन्च की गई है जिसमें पांच लाख लोगों को 50 हजार रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा. राजस्थान में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज स्कीम लॉन्च की गई है जिसमें प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये की चिकित्सा बीमा सुविधा दी जाएगी. राजस्थान में 30 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









