
राजस्थानः उपचुनावों में जीत का 'चौका' लगाने की कोशिश में CM अशोक गहलोत
AajTak
सूत्र बताते हैं कि उपचुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों और नेताओं को कह रखा है कि चारों विधानसभा क्षेत्र में जो भी ट्रांसफर या पोस्टिंग के काम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बताए हैं, उसे प्राथमिकता के स्तर पर पूरा किया जाए.
राजस्थान में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं और इन चुनावों में जीत के हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी ओर से पूरी ताकत लगा रखी है तो राज्य में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के पास इन सीटों पर जीत हासिल करना प्रतिष्ठा और सरकार दोनों बचाने की बड़ी चुनौती है. राज्य में पिछले छह महीने में चार विधायकों की मृत्यु हो गई, जिनमें से तीन सीटें कांग्रेस के पास थी और एक बीजेपी के पास थी. सहाड़ा के कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी, वल्लभनगर के विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत, चुरू के विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल और राजसमंद से BJP विधायक किरण महेश्वरी की असामयिक मौत से ये सीटें खाली हुई हैं तथा इनकी मौत के बाद ये उपचुनाव हो रहे हैं.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









