
राजपाल यादव को जेल या बेल? कोर्ट ने लगाई फटकार- आपको 25 मौके दिए गए, मगर आदेश की अवहेलना हुई
AajTak
कॉमेडियन राजपाल यादव ने बीते दिनों चेक बाउंस मामले में सरेंडर किया था. इस बीच राजपाल के 9 करोड़ का कर्ज चुकाने में उनकी मदद के लिए कई सेलेब्स आगे आए हैं. इनमें सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद जैसे सितारों का नाम शामिल है. मगर इस मामले में कोर्ट से उन्हें जमकर फटकार पड़ी है.
बॉलीवुड के स्टार कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस केस में फंसे हैं. 9 करोड़ के कर्ज का ये केस है. जिसे चुकाने में असमर्थ होने के बाद राजपाल को तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने सरेंड करना पड़ा. 12 फरवरी को कोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई चल रही है. जहां राजपाल को कर्ज ना चुका पाने के लिए कोर्ट से डांट पड़ी है.
कोर्ट में क्या रखी गईं दलीलें? दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव से पूछा क्यों वो सजा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं? जबकि वो इस बात को कुबूल कर चुके हैं कि उन्होंने पैसे उधार लिए थे. कोर्ट ने कहा कि आपने गुनाह कबूल किया और कहा कि पैसे चुकाओगे. सजा हो गई तो अब सजा रोकने की बात कर रहे हो.
राजपाल यादव के वकील ने कहा- हमने उसी डेट पर कहा था कि ये मामला सैटल करना चाहते हैं. राजपाल ने कोर्ट में कहे अपने शब्दों का मान रखने के लिए सरेंडर किया है. फिल्म में जो 5 करोड़ की रकम इंवेस्ट की थी, वो उसे चुकाना चाहते हैं. 3 करोड़ से ज्यादा की रकम दी जा चुकी है.
हाईकोर्ट- समझ नहीं आता ये बहस क्यों हो रही है? आपने याचिका दाखिल की थी. जज ने कहा था कि वो हस्तक्षेप नहीं करेंगे. आपने कहा कि पैसों का भुगतान करेंगे. फिर सालों तक आपने पेमेंट नहीं की. आदेश की अवहेलना की वजह से आपको सरेंडर करना पड़ा. आप पिछला ऑर्डर देखो. आपने कहा था कि जेनुअन ट्रांजेक्शन हुई थी. जहां फिल्म के प्रोडक्शन को फाइनेंस किया गया था. कोर्ट ने नोटिस किया कि आप सेटलमेंट की संभावनाएं तलाश रहे थे. मैं इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोई वजह नहीं देखता हूं. आप मीडिएशन सेंटर गए. वहां भुगतान करने का वादा किया. आपको 25-30 मौके दिए गए. अब इस केस को आप री-ओपन करना चाहते हो? आपको पैसे देने में देरी क्यों हुई, इसकी जानकारी देनी होगी. मुझे आपसे सहानुभूति हो सकती है लेकिन कानून तो कानून है.
राजपाल यादव के वकील ने कहा- याचिकाकर्ता को 2.10 करोड़ रुपये जमा करने हैं. हमें फिल्म इंडस्ट्री और पब्लिक से मदद मिल रही है.
हाईकोर्ट- इसका किसी भी बात से क्या लेना देना है? 25 बार आपने कहा कि ये कर्ज है. अगर ये अमाउंट जमा करने को तैयार हैं तो आगे सुनवाई जारी रखेंगे.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









