
राजनयिक तनाव के बीच कनाडा ने भारत पर लगाया एक और गंभीर आरोप
AajTak
संघीय चुनावों में भारत की भूमिका की जांच इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले साल सितंबर में ही कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका की बात कही थी. इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव जारी है.
भारत और कनाडा में जारी राजनयिक तनाव के बीच एक कनाडाई पैनल वहां के संघीय चुनावों में भारत की भूमिका की जांच करेगा. पैनल की ओर से जारी बयान के अनुसार, साल 2019 और 2021 में कनाडा में हुए संघीय चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप की जांच कर रहे आयोग ने सरकार से भारत से जुड़ी जानकारी प्रदान करने के लिए कहा है.
संघीय चुनावों में भारत की भूमिका की जांच इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले साल सितंबर में ही कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका की बात कही थी. कनाडा की संसद में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार और कनाडा के नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच की कड़ी के आरोपों की सक्रियता से जांच कर रही है.
पैनल ने ट्रूडो सरकार से किया अनुरोध
बुधवार को जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, आयोग ने कहा है कि उसने सरकार से यह अनुरोध किया है कि उसे वह दस्तावेज मिले जिसमें 2019 और 2021 के चुनावों से संबंधित भारत द्वारा कथित हस्तक्षेप से संबंधित जानकारी शामिल है. क्यूबेक की जज मैरी-जोसी हॉग के नेतृत्व में बनी इस आयोग को 2019 और 2021 के संघीय चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप के बारे में चिंताओं का खुलासा करने के लिए बनाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोब एंड मेल और ग्लोबल न्यूज आउटलेट ने दावा किया था कि इन चुनावों में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के पक्ष में चीन ने हस्तक्षेप किया था. यह आयोग इन मुद्दों के संबंध में संघीय सरकार के भीतर सूचना के प्रवाह की भी जांच करेगा. साथ ही इसके जवाब में की गई कार्रवाइयों का आकलन कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. 3 मई 2024 तक जांच पूरी करने और 31 दिसंबर 2024 तक अंतिम रिपोर्ट देने की उम्मीद है.
विदेशी हस्तक्षेप की जांच करेगा आयोग
आयोग ने दिसंबर में इस मामले में भारत को शामिल किया था. साथ ही एक अलग कमिटी बनाई जो कनाडा में भारतीय समुदाय पर विदेशी हस्तक्षेप के प्रभाव को बेहतर ढंग से समझने में आयोग की मदद कर सके.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









