
राजकुमार चौहान पर फैसला लेगी कांग्रेस की डिसिप्लिनरी कमेटी, जारी करेगी कारण बताओ नोटिस
AajTak
अनुशासनात्मक कमेटी ने दिल्ली कांग्रेस के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे अनुशासन बनाए रखें और किसी भी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल हुए बिना आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए काम करें.
दिल्ली के पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कांग्रेस की अनुशासनात्मक कमेटी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री और एआईसीसी सदस्य राजकुमार चौहान के खिलाफ शिकायत पर निर्णय लेने का फैसला एआईसीसी (AICC) पर छोड़ दिया है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासनात्मक कमेटी ने डॉ. नरेंद्र नाथ की अध्यक्षता में मंगलवार, 23 अप्रैल, 2024 को दोपहर 3 बजे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक बैठक की और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिल्ली के पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजकुमार चौहान के खिलाफ शिकायत पर एआईसीसी को निर्णय लेना चाहिए.
कमेटी जारी करेगी कारण बताओ नोटिस
इस बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों में अनुशासनात्मक कमेटी के उपाध्यक्ष शोएब दनिश, वरयाम कौर, ओनिका मेहरोत्रा और अश्विनी धवन मौजूद थे. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अनुशासनात्मक कमेटी उन लोगों की पहचान करेगी जिन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा मीडिया से परिचित कराने के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में नारे लगाए थे और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा.
अनुशासनात्मक कमेटी ने दिल्ली कांग्रेस के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे अनुशासन बनाए रखें और किसी भी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल हुए बिना आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए काम करें.
राजकुमार चौहान के समर्थकों ने किया हंगामा
गौरतलब है कि जब दिल्ली कांग्रेस के दफ्तर में दिल्ली से तीनों लोक सभा प्रत्याशियों की प्रेस कांफ्रेंस चल रही थी तभी कथित तौर पर राजकुमार चौहान के समर्थकों ने वहां खूब हंगामा काटा. प्रेस कांफ्रेंस के ठीक बाद नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी उदित राज ने कहा कि जिन्होंने भी ऐसी घटना को अंजाम दिया है उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







