
राघव चड्ढा जहां लिखते थे स्पीच, परिणीति चोपड़ा ने उसे बनाया बेटे का कमरा, अंदर से इतना है आलीशान
AajTak
परिणीति चोपड़ा ने अपने लिटिल प्रिंस नीर की नर्सरी फैंस को दिखाई है. एक्ट्रेस ने बेटे के कमरे को काफी आलीशान बनाया है. हर एक चीज को खास तरह से डिजाइन किया गया है. बेटे के कमरे का राघव चड्ढा से भी खास कनेक्शन है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस समय काफी हैप्पी स्पेस में हैं. वो अपनी मदरहुड जर्नी एन्जॉय कर रही हैं. परिणीति ने अब लाडले बेटे नीर की नर्सरी की इनसाइड झलक फैंस को दिखाई है, जो इतनी आलीशान है कि आप नजरें नहीं हटा पाएंगे.
परिणीति ने कैसे तैयार किया बेटे का कमरा?
परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर करके बेटे नीर की नर्सरी दिखाई. परिणीति ने बताया कि अब वो बेटे के रूम में अपनी जिंदगी का 99.9% टाइम स्पेंड करती हैं. एक्ट्रेस बोलीं- पिछले 3 महीने से मैं सिर्फ सोने के लिए कहीं दूसरी जगह जाती हूं और नींद भी पूरी नहीं हो पाती. नई मॉम की प्रॉब्लम. लोग सोचते हैं कि मैं बहुत लाउड, फनी और कैजुअल इंसान हूं, लेकिन 50% मैं काफी शांत इंसान भी हूं. इसलिए नर्सरी के लिए हम ऐसा रूम चाहते थे, जो सेंचुरी जैसा हो.
परिणीति के बेटे की नर्सरी में खूबसूरत बेज कलर का पालना है. धारीदार वॉलपेपर और सफेद पैनल वाली दीवारे हैं. रूम में विंटेज कार्पेट बिछाया गया है. टांसपेरेंट पर्दे, लाइट कलर के ही सोफ्ट टॉय रखे हैं. थीम से मैचिंग कर्वी अलमारी और लैंप है.
रूम में परिणीति के बेटे नीर के नाम के कस्टमाइज्ड कुशन्स भी हैं. रूम में सभी कलर्स काफी लाइट और सटल रखे गए हैं. विंटेज कार के आर्टवर्क से रूम की दीवारों को सजाया गया है. रूम काफी सिंपल और क्लासी रखा है, जो काफी शांत और पीसफुल वाइब्स देता है. परिणीति ने कहा कि उन्हें बेटे के रूम में एस्थेटिक और जैंटलमैन वाइब्स चाहिए थीं.













