
राइट टू एजुकेशन के तहत गुजरात के प्राइवेट स्कूलों में जल्द शुरू होंगे एडमिशन, इन दिन से भरे जाएंगे फॉर्म
AajTak
गुजरात प्राथमिक शिक्षण नियामक की तरफ से RTE में प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा की गई है. जरूरतमंद परिवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले जरूरी डाक्यूमेंट्स एकत्र करने के लिए एक हप्ते से भी अधिक पर्याप्त समय दिया गया है. RTE में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत 28 फरवरी से होगी, अभिभावकों को ऑनलाइन फॉर्म जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ 12 मार्च तक सबमिट करना रहेगा.
गुजरात सरकार ने राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत प्राइवेट स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए प्रक्रिया की घोषणा की है. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को हर साल RTE के तहत राज्य के प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है. इस बार शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से ऑनलाइन शुरू होगी.
12 मार्च तक जमा करने होंगे डॉक्यूमेंट्स
गुजरात प्राथमिक शिक्षण नियामक द्वारा RTE प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा की गई है. जरूरतमंद परिवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले आवश्यक दस्तावेज़ एकत्र करने के लिए एक हफ्ते से अधिक का समय दिया गया है. अभिभावकों को RTE में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म 28 फरवरी से भरने होंगे और यह फॉर्म 12 मार्च तक आवश्यक दस्तावेज़ के साथ जमा करना होगा.
यहां भरे फॉर्म
अभिभावकों को RTE के तहत प्रवेश के लिए वेबसाइट [https://rte.orpgujarat.com](https://rte.orpgujarat.com) पर जाकर फॉर्म भरना होगा. फॉर्म भरते समय अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड करने होंगे, जैसे कि बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र, आवासीय पता, आयकर रिटर्न, और यदि कोई अभिभावक आयकर रिटर्न नहीं भरता है, तो ऐसे मामलों में 'आयकर के पात्र नहीं होने का' एक स्व-घोषणा पत्र भी अपलोड करना होगा.
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अभिभावकों को अपने आवासीय पते के निकट लगभग 8 से 10 प्राइवेट स्कूलों का चयन करना होगा. नियमों के अनुसार, अभिभावकों द्वारा चुनी गई स्कूलों के क्रम के अनुसार बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा. इसलिए, स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण साबित होता है. इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म को सबमिट करके, अभिभावकों को फॉर्म की प्रिंट अपने पास रखनी होगी.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











