
रांची: स्कूली छात्रों ने ईजाद किया सेंसर वाला हेलमेट, शराब पीकर बाइक चलाने वालों की बच सकेगी जान
AajTak
इस हेलमेंट को आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है. इसमें खास चिप और अलर्ट सिस्टम लगे हैं, जिससे शराब पीने वाले शख्स की गाड़ी खुद ही रुक जाएगी. इसके साथ ही यह हेलमेट पहनने पर बाइक की स्पीड लिमिट तय सीमा से अधिक नहीं होगी.
देशभर में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की बढ़ रही दुर्घटनाओं के बीच झारखंड के रांची के स्कूली छात्रों ने एक ऐसा सेंसर वाला हेलमेट बनाया है, जिसे पहनकर शराब पीकर बाइक चलाने वालों की जान बच सकती है. रांची के सेंट जेवियर स्कूल के चार छात्रों ने सेंसर युक्त हेलमेट का एक ऐसा प्रोटोटाइप मॉडल बनाया है, जो सड़क दुर्घटनाओं में बहुत कारगर साबित हो सकता है.
हेलमेट की खासियत
इस हेलमेंट को आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है. इसमें खास चिप और अलर्ट सिस्टम लगे हैं, जिससे शराब पीने वाले शख्स की गाड़ी खुद ही रुक जाएगी. इसके साथ ही यह हेलमेट पहनने पर बाइक की स्पीड लिमिट तय सीमा से अधिक नहीं होगी.
रांची के सेंट जेवियर स्कूल के छठी क्लास के छात्रों ने ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सेंसर वाली ऐसी हेलमेट ईजाद की है, जो न सिर्फ शराब की स्मेल डिटेक्ट करेगी बल्कि बाइक को स्टार्ट भी नहीं होने देगी. अगर कोई हेलमेट पहने बगैर बाइक चलाना चाहेगा तो बाइक स्टार्ट नहीं होगी.
इस प्रोटोटाइप मॉडल को छात्र अविराज सिंह, वत्सल सरावगी, पार्थ और आरव पोद्दार ने तैयार किया है. स्कूल के कॉऑर्डिनेटर संतोष ने बताया कि उनके स्कूल में कक्षा तीन से ही कंप्यूटर कोडिंग और थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल की शिक्षा की जाती है ताकि बच्चों का सारा डाउट क्लियर हो सके.
झारखंड में हर साल सड़क दुर्घटना में 3500 मौतें

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












