
रांची में बढ़ी धोनी के फार्महाउस की सब्जियों की डिमांड, अब लगाएंगे सेब
AajTak
एमएस धोनी अपने फार्महाउस के कर्मचारियों को यह बताते हैं कि हर बॉल पर छक्का नहीं लगाया जा सकता. प्लांट्स लगाएं और फल की चिंता ना करें. धोनी के कृषि सलाहकार रौशन ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि धोनी के फार्म हाउस को देखने वालों की तादाद भी बढ़ती ही जा रही है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्महाउस की सब्जियों की डिमांड रांची के बाजार में काफी बढ़ गई है. उनके फार्महाउस की सब्जियों को लोग हाथों-हाथ खरीद रहे हैं. धोनी ने अपने हाथों से जिस तरबूज के पौधे को अपने फार्महाउस में लगाए थे, अब उसमें फूल आने लगे हैं. रांची के लोगों को जल्द ही धोनी के फार्महाउस के तरबूज का स्वाद भी चखने को मिलेगा. जानकारी के मुताबिक धोनी का फार्महाउस 43 एकड़ में फैला है. इसमें से लगभग तीन एकड़ में तरबूज की खेती की गई है. और वह भी पूरी तरह से ऑर्गेनिक. अब धोनी अपने सपनों के फार्महाउस में हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के सेब की स्पेशल वैरायटी के प्लांट भी लगाने वाले हैं. धोनी ने इसके लिए ऑर्डर भी कर रखा है. वे जब भी रांची आते हैं, घंटों अपने फार्महाउस में बिताते हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











