
'रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे...,' पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का आइडिया वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर फेमस टीचर खान सर का पाकिस्तान को सख्त सबक सिखाने का सुझाव भी वायरल हो रहा है. खान सर का मानना है कि पाकिस्तान पर एक साथ दोहरी मार की जा सकती है. उनका कहना है कि सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करना या सर्जिकल स्ट्राइक से काम नहीं चलेगा, बल्कि पाकिस्तान को घेरने की जरूरत है ताकि वह खुद तड़प उठे.
जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को गुस्से में डाल दिया है. मोदी सरकार से आतंकवादियों को तलाश कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है. इस हमले के बाद, भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता 1960 को स्थगित करने सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए, भारत ने अब तक पांच बड़े फैसले किए हैं. इनमें पाकिस्तान में भारतीय दूतावास को बंद करना, अटारी बॉर्डर को सील करना, और पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश देना शामिल है. इसके साथ ही, भारत ने 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को भी स्थगित कर दिया है.
वहीं, सोशल मीडिया पर फेमस टीचर खान सर का पाकिस्तान को सख्त सबक सिखाने का सुझाव भी वायरल हो रहा है. खान सर का मानना है कि पाकिस्तान पर एक साथ दोहरी मार की जा सकती है. उनका कहना है कि सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करना या सर्जिकल स्ट्राइक से काम नहीं चलेगा, बल्कि पाकिस्तान को घेरने की जरूरत है ताकि वह खुद तड़प उठे.
'सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करना समाधान नहीं'
खान सर ने यूट्यूब चैनल पर कहा कि सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करना या सर्जिकल स्ट्राइक कोई समाधान नहीं है. उन्होंने आगे बताया कि हम सिंधु नदी तंत्र का 80% पानी पाकिस्तान को छोड़ देते हैं. इस समझौते को स्थगित करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि हम इस पानी को कहां ले जाएंगे?
देखें वायरल वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












