
रस्सी पर लटके लोग, हर तरफ चीख पुकार...मोरबी हादसे के वायरल वीडियो में दिखा तबाही का मंजर
AajTak
मोरबी के ब्रिज हादसे में अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है. गुजरात पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया. लोकल कोर्ट ने उन 9 लोगों में से चार को तो 5 नवंबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है, वहीं बाकी 5 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
गुजरात के मोरबी में ब्रिज हादसे में अब तक 135 लोगों की मौत हो गई. इस मामले में एक एक कर कई बड़े खुलासे हो रहे हैं, जिनमें मैनेजमेंट कंपनी और प्रशासन द्वारा लापरवाही बरतने की बात सामने आ रही है. इसी बीच .मोरबी में हादसे के तुरंत बाद का एक और वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि लोग किस तरह से रस्सियों पर लटककर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं. हर तरफ सिर्फ चीख पुकार मची है.
वीडियो में हादसे के बाद के मंजर को देखा जा सकता है. वीडियो में दिख रहा है कि कोई टूटे हुए पुल पर लटक रहा है, तो रस्सी पर लटका है. तो कोई पानी में हाथ पैर मार रहा था. कोई बचे हुए पुल के हिस्से तक पहुंचने की कोशिश में तड़प रहा था. हर तरफ सिर्फ चीख पुकार मची है. पूरे देश को झकझोर देने वाला ये हादसा कई परिवारों को जीवन भर का दुख दे गया.
अब तक 135 लोगों की मौत
हादसा रविवार को हुआ. गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबिल ब्रिज भीड़ से खचाखच भरा था. आलम यह था कि 100 लोगों की क्षमता वाले इस पुल पर 300-400 लोग थे. कुछ लोग सेल्फियां लेने में व्यस्त थे, तो कुछ युवा इस झूलते ब्रिज को जानबूझकर हिला रहे थे. तभी अचानक पुल टूट गया. देखते ही देखते 300-400 लोग नदी में गिर गए. इस हादसे में अब तक 135 लोगों की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने ब्रिज की मैनेजमेंट कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है.
पीएम मोदी ने किया दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घटनास्थल का मुआयना किया. उन्होंने सिविल अस्पताल जाकर पीड़ितों से भी मुलाकत की. पीएम ने उन अधिकारियों से भी बातचीत की जो रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल थे. घायलों का हालचाल जानने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम बड़े अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल बैठक भी की. वो बैठक भी इस मोरबी हादसे को लेकर की गई. उस मीटिंग में उनकी तरफ से अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले की एक विस्तृत जांच होनी चाहिए. समझने का प्रयास होना चाहिए कि ये हादसा कैसे हुआ.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







