
रश्मिका ने शेयर की शादी की पहली तस्वीर, लिखा- मिलिए मेरे पति विजय से...
AajTak
आखिरकार वो पल ही गया, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था. हिट कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक-दूजे के हो गए हैं. कपल ने उदयपुर में परिवार और करीबियों की मौजूदगी में इंटीमेट वेडिंग की. उनकी शाही शादी की पहली झलक सामने आ गई है. दूल्हा-दुल्हन बने रश्मिका-विजय से फैंस के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है.
बधाई हो! साउथ इंडस्ट्री के हिट कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी हो गई है. दोनों सात फेरे लेकर जन्म जन्मातर के लिए एक हो गए हैं. 26 फरवरी को उदयपुर के लग्जूरियस रिजॉर्ट में उनकी शादी हुई. विजय के कल्चर का ध्यान रखते हुए तेलुगू रीति रिवाजों से शादी की गई. शाम के वक्त रश्मिका के कोडवा रिवाजों से फेरे हुए.
कपल ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए शादी की फर्स्ट फोटो शेयर की और एक दूसरे के लिए प्यार भरे कैप्शन भी लिखे.
विजय-रश्मिका का वेडिंग लुक आउट
सोशल मीडिया पर फैंस कपल को शादी की ढेरों मुबारकबाद दे रहे हैं. कपल की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. दूल्हा-दुल्हन बने विजय और रश्मिका की पहली झलक से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है. शादी के जोड़े में वे मेड फॉर ईच अदर लगे. न्यूली मैरिड कपल की ड्रीमी वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. उनकी जोड़ी को फैंस ने परफेक्ट बताया है. शादी के जोड़े में कपल रॉयल लग रहा है. वहीं दुल्हन बनीं रश्मिका की खूबसूरती का जवाब नहीं है. वो स्टनिंग ब्राइड लग रही हैं.
रश्मिका ने बेस्ट फ्रेंड विजय मिस्टर पति कहते हुए प्यार जताया. एक्ट्रेस ने पोस्ट में अपने जज्बात जाहिर किए और लिखा- अब आप सब से मिलवाती हूं- मेरे पति मिस्टर विजय देवरकोंडा. वो शख्स जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा महसूस होता है. वो शख्स जिसने मुझे बताया कि सुकून में रहना क्या होता है. वो शख्स जो हर रोज मुझसे कहता था कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है, और हमेशा मुझे यकीन दिलाता रहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैंने कभी सोचा भी नहीं था.
'वो इंसान जिसने मुझे कभी इस बात से नहीं रोका कि मैं ऐसे डांस करूं जैसे कोई देख ही नहीं रहा. वो जिसने मुझे दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना दुनिया की सबसे बेहतरीन चीज है. सच कहूं तो मैं इस इंसान पर पूरी किताब लिख सकती हूं. मैं आज जो भी हूं, जिस औरत बनने का मैंने हमेशा सपना देखा था- वो इसलिए बन पाई क्योंकि आपने मुझे वैसा बनने में साथ दिया. मैं सच में बहुत धन्य हूं.'













