
रविदास जयंती के मौके पर वाराणसी पहुंचे अखिलेश यादव, सरकार पर कसा तंज
AajTak
अखिलेश यादव आज जब संत रविदास मंदिर पहुंचे तो उन्होंने लाल टोपी उतारकर मंदिर का परंपरागत कपड़ा अपने सिर पर बांधा. इसके बाद उन्होंने संत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. सपा सुप्रीमो ने मंदिर में प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात की. इसके बाद वो मीडिया से मुखातिब हुए.
रविदास जयंती के मौके पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शनिवार को वाराणसी पहुंचे. यहां सिर गोवर्धन में संत रविदास की जन्म स्थली जाकर उन्होंने मत्था टेका. इस दौरान सपा सुप्रीमो ने मीडिया से बात करते हुए मौजूदा सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि आज के समय में संत रविदास के दिखाए हुए रास्तों और सिद्धांतों पर चलने से ही समाज और देश आगे बढ़ सकता है. अखिलेश यादव आज जब संत रविदास मंदिर पहुंचे तो उन्होंने लाल टोपी उतारकर मंदिर का परंपरागत कपड़ा अपने सिर पर बांधा. इसके बाद उन्होंने संत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. सपा सुप्रीमो ने मंदिर में प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात की. इसके बाद वो मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि मैं संत रविदास के अनुयायियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे यहां आने का मौका दिया.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









