
रविंदर रैना को हराने का इनाम, हिंदू और जम्मू कार्ड... सुरिंदर सिंह चौधरी को डिप्टी CM पद देकर उमर अब्दुल्ला ने साधे कई निशाने
AajTak
केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में पहली निर्वाचित सरकार का आगाज हो गया है. उमर अब्दुल्ला की अगुवाई वाली सरकार में सुरिंदर सिंह चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया है. सुरिंदर सिंह चौधरी को अपना डिप्टी बना उमर अब्दुल्ला ने कई निशाने साधे हैं.
जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद पहली सरकार मिल गई है. उमर अब्दुल्ला की अगुवाई में केंद्र शासित जम्मू- कश्मीर को अपना पहला मुख्यमंत्री मिल गया है, पहली निर्वाचित सरकार मिल गई है. सीएम उमर के साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इन पांच मंत्रियों की लिस्ट में सुरिंदर सिंह चौधरी का नाम भी शामिल हैं. सुरेंद्र चौधरी को उमर सरकार में डिप्टी सीएम बनाया गया है. सुरेंद्र चौधरी को डिप्टी सीएम बनाकर उमर अब्दुल्ला ने कई निशाने साधे हैं.
1- कश्मीर घाटी और जम्मू रीजन का पावर बैलेंस
नेशनल कॉन्फ्रेंस एक जमाने में जम्मू और कश्मीर के हर रीजन में ठीक-ठाक प्रभाव रखती थी. 21वीं सदी में पार्टी की इमेज कश्मीर घाटी की पार्टी वाली हो गई थी. नेशनल कॉन्फ्रेंस पर सत्ता में रहने पर जम्मू रीजन की उपेक्षा करने के आरोप लगते रहे हैं. उमर अब्दुल्ला सरकार के शपथग्रहण तक भी यह चर्चा का विषय बना हुआ था कि नेशनल कॉन्फ्रेंस घाटी और जम्मू रीजन को कैसे बैलेंस करेगी. सरकार की कमान घाटी से आने वाले उमर अब्दुल्ला के पास है तो वहीं अब सरकार में नंबर दो यानि डिप्टी सीएम का ओहदा जम्मू रीजन से आने वाले सुरिंदर सिंह चौधरी को देकर पार्टी ने दोनों रीजन को बैलेंस करने की कोशिश की है.
2- हिंदू समुदाय को संदेश
सुरिंदर सिंह चौधरी को डिप्टी सीएम बनाकर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने हिंदू मतदाताओं को भी सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की है. कश्मीर घाटी से हिंदुओं के पलायन के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस की हिंदू वोटबैंक पर पकड़ कमजोर पड़ती चली गई. 2014 के जम्मू कश्मीर चुनाव में बीजेपी के मजबूत उभार से पहले भी हिंदू बाहुल्य जम्मू रीजन में कांग्रेस और पैंथर्स पार्टी जैसे दल मजबूत प्रभाव रखते थे और नेशनल कॉन्फ्रेंस की मौजूदगी रीजन के पांच मुस्लिम बाहुल्य जिलों- राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़ और रामबन तक ही सीमित नजर आती थी. अब नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू रीजन से दो मंत्रियों को उमर कैबिनेट में जगह दी है, सुरेंद्र चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया है तो यह हिंदू समाज में खिसकी जमीन वापस पाने की कोशिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के लिए उमर ने खाली रखी कैबिनेट सीट! 2 कश्मीर, 2 जम्मू और 1 चिनाब से मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.










