
रमजान में कुरान जलाने पर भड़के इस्लामिक देश, सऊदी अरब ने कही ये बात
AajTak
सऊदी अरब के किंग सलमान ने डेनमार्क में कुरान जलाए जाने की निंदा की है. उन्होंने नफरत और उग्रवाद फैलाने वाली हर चीज को खारिज करने पर जोर दिया है. धुर-दक्षिणपंथी नेता रासमस पलुदन ने राजधानी कोपेनहेगन में तुर्की दूतावास के सामने और एक मस्जिद के सामने कुरान की प्रतियां जलाई थीं.
सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने डेनमार्क की राजधानी कोपनेहेगन में तुर्की दूतावास के सामने रमजान के दौरान कुरान की प्रति जलाए जाने की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने धुर-दक्षिणपंथी रासमस पलुदन द्वारा कुरान जलाए जाने की निंदा करते हुए संवाद सहिष्णुता और सम्मान के मूल्यों को मजबूत करने, नफरत और उग्रवाद फैलाने वाली हर चीज को खारिज करने की आवश्यकता पर बल दिया.
सऊदी अरब की प्रेस एजेंसी, सऊदी प्रेस एजेंसी ने जानकारी दी है कि किंग सलमान ने मंगलवार को जेद्दा में अल-सलाम पैलेस में एक कैबिनेट सत्र के दौरान इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान जलाने पर चर्चा की.
इस्लाम विरोधी नेता रासमस पलुदन ने शुक्रवार को कोपेनहेगन में तुर्की दूतावास के सामने कुरान की एक प्रति जलाई थी. उसने एक मस्जिद के सामने भी कुरान की एक प्रति को जलाया था. पलुदन का कहना है कि वो हर शुक्रवार ऐसे ही तब तक कुरान की प्रति जलाता रहेगा जब तक कि स्वीडन को नाटो में शामिल नहीं किया जाता. दरअसल, स्वीडन को नाटो में शामिल किए जाने की राह में तुर्की आड़े आता रहा है जिसे लेकर पलुदन तुर्की दूतावास के सामने कुरान की प्रतियां जला रहा है.
पलुदन ने जनवरी में भी कुरान का अपमान किया था. उसने स्वीडन में कुरान की एक प्रति पर खड़े होकर कुरान की एक दूसरी प्रति फाड़ दी थी. सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इसकी निंदा करते हुए संवाद, सहिष्णुता और सम्मान के मूल्यों को मजबूत करने और उग्रवाद को बढ़ावा देने वाली हर चीज को खारिज करने की आवश्यकता पर जोर दिया.
अरब से सभी देशों और इस्लामिक संगठनों ने की है कुरान जलाने की निंदा
अरब के सभी मुस्लिम देशों ने लगातार कुरान जलाए जाने की घटनाओं की निंदा की है. इस्लामिक सहयोग संगठन ने 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बहाने चरमपंथी दक्षिणपंथी समूहों द्वारा बार-बार उकसावे' की निंदा की. संगठन का कहना था कि ये घटनाएं मुसलमानों और इस्लाम के खिलाफ घृणा को बढ़ावा देती हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









