
रमजान खत्म होने से पहले इजरायल पर जवाबी हमले की तैयारी में ईरान, अलर्ट पर US
AajTak
इजरायल ने सीरिया में ईरानी एंबेसी पर हमला किया था, जिसमें कुद्स फोर्स के एक कमांडर की मौत हो गई थी. इस हमले से ईरान आगबबूला हो रखा है. इस बीच अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि रमजान खत्म होने से पहले ईरान जवाबी कार्रवाई कर सकता है.
इजरायल और हमास की जंग के बीच अमेरिका ने ईरान को लेकर अलर्ट जारी किया है. अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि सीरिया में एंबेसी अटैक के बाद ईरान जवाबी कार्रवाई कर सकता है. एंबेसी अटैक में उसके एक टॉप कमांडर की मौत हो गई थी. अब यूएस इंटेलिजेंस का मानना है कि रमजान खत्म होने से पहले मिडिल ईस्ट में इजरायली या अमेरिकी ठिकानों को ईरान निशाना बना सकता है.
इजरायल ने 1 अप्रैल को सीरिया में ईरान के एंबेसी पर F-35 जेट से बम बरसाए थे. इस हमले में कुद्स फोर्स के एक कमांडर जनरल मोहम्मद रेजा जहेदी की मौत हो गई थी. इस हमले को लेकर ना सिर्फ ईरान बल्कि दुनियाभर के कई देशों ने कड़ी प्रतिक्रया दी. हालांकि, अमेरिका को अभी यह जानकारी नहीं है कि ईरान कब और कैसे जवाबी हमले को अंजाम देगा.
यह भी पढ़ें: एक और जंग का काउंटडाउन... इजरायल और ईरान के बीच कभी भी छिड़ सकता है युद्ध, जानिए क्यों
किसी भी जवाबी हमले का जवाब देने की तैयारी
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जो बाइडेन प्रशासन के दो अधिकारियों ने ईरान की तरफ से जवाबी हमले की आशंका जताई है. अधिकारियों का कहना है ईरान के टारगेट पर इजरायली या अमेरिकी सैन्य या खुफिया ठिकाने हो सकते हैं. अधिकारियों ने यह भी कहा कि बाइडेन प्रशासन ने ईरान के किसी भी जवाबी हमले का जवाब देने के लिए विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.
रमजान खत्म होने से पहले कर सकता है अटैक

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








