
रमजान के मौके पर यरुसलम की अल-अक्सा मस्जिद में हिंसा, घायल हुए 67 फिलिस्तीनी
AajTak
अल-अक्सा मस्जिद की देखभाल करने वाली समिति ने कहा कि इजराइली पुलिस ने सुबह होने से पहले ही मस्जिद में प्रवेश किया. इसराइल ने कहा है कि पुलिस किसी भी संभावित हिंसा को रोकने के लिए वहां जमा किए गए पत्थरों को हटाने के मकसद से मस्जिद में घुसी थी.
इस्लाम के तीसरे सबसे पवित्र स्थल यरुशलम के अल-अक्सा मस्जिद में रमजान के मौके पर इजरायली सैनिकों और फिलिस्तीनियों के बीच हिंसा की खबरें हैं. बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के हुई हिंसा में 67 फिलिस्तीनी जख्मी हुए हैं. इजराइल अल अक्सा मस्जिद पर अपना अधिकार मानता है और उसने मस्जिद में फिलिस्तीनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है. रमजान के मौके पर ये प्रतिबंध हटाए गए थे. सुबह की नमाज के लिए मस्जिद में हजारों की संख्या में नमाजी जमा हुए थे जिस दौरान हिंसा हुई.
समाचार एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल-अक्सा मस्जिद की देखभाल करने वाली समिति ने कहा कि इजराइली पुलिस ने सुबह होने से पहले ही मस्जिद में प्रवेश किया. इजरायल ने कहा कि रमजान को देखते हुए सुबह की नमाज के लिए मस्जिद में हजारों लोग जमा हुए थे. उसकी सेना हिंसा करने के लिए रखे गए चट्टानों और पत्थरों को हटाने के लिए मस्जिद में घुसी.
अल -अक्सा मस्जिद मुसलमानों के अलावा यहूदियों और ईसाइयों को लिए भी पवित्र स्थल माना जाता है. यहूदियों के लिए ये सबसे बड़ा पवित्र स्थल है. ये मस्जिद इजराइल और फिलिस्तीन के बीच दशकों से संघर्ष का केंद्र रहा है.
ऑनलाइन शेयर किए जा रहे वीडियो में फिलिस्तीनियों को पत्थर फेंकते हुए और इजरायली पुलिस को आंसू गैस के गोले और हथगोले फेंकते हुए देखा जा सकता है. कुछ वीडियो में आंसू गैस के प्रभाव से बचने के लिए लोगों को मस्जिद में छिपते हुए देखा जा सकता है.
फिलिस्तीन की रेड क्रिसेंट आपातकालीन सेवा ने कहा कि उसने 67 घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया जो रबर की गोलियों और हथगोलों से घायल हुए थे. रेड क्रिसेंट ने कहा कि साइट पर एक गार्ड की आंख में रबर मारी गई है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









