
'रफाह पर हमले की तारीख तय, हमास के अंत का काउंटडाउन शुरू...', बोले इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू
AajTak
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि उसने अब गाजा पट्टी के रफाह शहर में हमले की योजना बनाई है. ये बयान चिंताजनक है क्योंकि राफाह में मौजूदा समय में 10 लाख लोग रहते हैं.
इजरायल पर हमास के हमले से शुरू हुई जंग को छह महीने गुजर चुके हैं. लेकिन जंग की ये आंच कम होने का नाम नहीं ले रही. इस युद्ध में अब तक 33000 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक बयान से खलबली मच गई है.
नेतन्याहू का कहना है कि उसने अब गाजा पट्टी के रफाह शहर में हमले की योजना बनाई है. ये बयान चिंताजनक है क्योंकि रफाह में मौजूदा समय में 10 लाख लोग रहते हैं.
नेतन्याहू का कहना है कि आतंकी ग्रुप हमास पर जीत के लिए रफाह में दाखिल होकर वहां उनकी बटालियन को नष्ट करना जरूरी है. ये जल्द होगा, इसकी तारीख तय कर ली गई है.
बता दें कि रफाह को अपेक्षाकृत सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जा रहा है, जहां 10 लाख लोगों ने शरण ली है. इससे पहले भी नेतन्याहू ने कहा था कि हम नागरिक आबादी को बिना नुकसान पहुंचाए राफा में प्रवेश करेंगे.
नेतन्याहू का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब यूरोपीय संघ के नेताओं ने इजरायल से अनुरोध किया है कि वे रफाह में अपना ग्राउंड ऑपरेशन शुरू नहीं करें. यूरोपीय काउंसिल ने इजरायली सरकार से रफाह में ग्राउंड ऑपरेशन से दूर रहने को कहा है, जहां लाखों फिलिस्तीनी नागरिक पनाह लिए हुए हैं और उन्हें मानवीय सहायता मिल रही है.
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने हाल ही में नेतन्याहू को चेतावनी दी थी कि वो रेड लाइन क्रॉस नहीं करें और रफाह पर हमले का इरादा छोड़ दें. इसके अलावा अमेरिका सहित कई वैश्विक देश इजरायल पर दबाव बना रहे हैं कि वे राफा से दूरी बनाए रखें.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









