
रन आउट विवाद पर फखर जमां ने दिया बयान, बोले- डिकॉक का कसूर नहीं
AajTak
पाकिस्तान के ओपनर फखर जमां का साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में रन आउट होना सुर्खियों में है. फखर जमां ने अपने आउट होने की जिम्मेदारी किसी और पर नहीं दी है. उन्होंने इसके लिए खुद को जिम्मेदार बताया है.
पाकिस्तान के ओपनर फखर जमां का साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में रन आउट होना सुर्खियों में है. फखर जमां एडम मार्क्रम के थ्रो पर रन आउट हुए. हालांकि वह जिस तरीके से रन आउट हुए उसपर सवाल खड़े हो रहे हैं. निशाना साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक पर साधा जा रहा है. सवाल उठ रहा है कि क्या यह 'फेक फील्डिंग' है. हालांकि, फखर जमां ने अपने आउट होने की जिम्मेदारी किसी और पर नहीं दी है. उन्होंने इसके लिए खुद को जिम्मेदार बताया है. फखर जमां ने कहा, 'गलती मेरी थी, मैं ही दूसरे छोर पर हारिस राउफ को देखने में ज्यादा व्यस्त था. मुझे लगा था कि उन्होंने क्रीज से देरी से शुरुआत की थी. तो मुझे लगा कि शायद वह मुश्किल में हो सकते हैं. बाकी अब मैच रेफरी पर है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह क्विंटन डिकॉक की कोई गलती है.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












