
रणभूमि स्पेशल: रूस ने यूक्रेन पर गिराया FAB-3000 बम, क्या दुनिया पर मंडरा रहा महायुद्ध का खतरा?
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध तीन साल से अधिक समय से जारी है, जिसमें रूस ने FAB-3000 बम का इस्तेमाल किया है, जिससे भारी तबाही हुई. वहीं, यूक्रेन ने रूसी रेल के बुनियादी ढांचे पर ड्रोन हमलों से पलटवार किया है. इसके अलावा, नाटो ने रूस के संभावित हमले की चेतावनी दी है. देखें रणभूमि स्पेशल.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











