
रणबीर-रिद्धिमा के साथ क्यों नहीं रहती नीतू कपूर? बोलीं- मुझे मेरी प्राइवेसी पसंद
AajTak
एक्ट्रेस नीतू कपूर किसी न किसी कारण से अक्सर चर्चा में रहती हैं. वो अपने दोनों बच्चों के साथ नहीं रहती हैं. ऋषि कपूर के निधन (30 अप्रैल 2020) के बाद से वो अकेली रह रही हैं. अब उन्होंने इसके पीछे के कारण का खुलासा किया है.
एक्ट्रेस नीतू कपूर किसी न किसी कारण से अक्सर चर्चा में रहती हैं. वो अपने दोनों बच्चों के साथ नहीं रहती हैं. ऋषि कपूर के निधन (30 अप्रैल 2020) के बाद से वो अकेली रह रही हैं. अब उन्होंने इसके पीछे के कारण का खुलासा किया है. फिल्म फेयर को दिए इंटरव्यू में नीतू ने कहा- 'मैं चाहती हूं कि वो लोग अपनी जिंदगी में बिजी रहो. मैं कहती हूं मेरे दिल में रहो, मेरे सिर पर मत चढ़ो. जब महामारी में रिद्धिमा मेरे साथ थी तो मैं बहुत स्ट्रैस में थी, क्योंकि वो वापस नहीं जा पा रही थी. मैं बहुत बेचैन हो जाती थी.'More Related News













