
रणजीत चौटाला, लक्ष्मण नापा, शमशेर गिल... हरियाणा में नाराज नेताओं की लंबी लिस्ट, डैमेज कंट्रोल के लिए बीजेपी का ये है प्लान
AajTak
हरियाणा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आने के बाद से ही बीजेपी में नाराज नेताओं की लिस्ट लंबी होती जा रही है. रणजीत चौटाला, लक्ष्मण नापा, शमशेर गिल ने पार्टी छोड़ दी है तो वहीं योगेश्वर दत्त भी नाराजगी के ही संकेत दे रहे हैं. डैमेज कंट्रोल के लिए बीजेपी का प्लान क्या है?
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक दिन पहले ही 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट आने के बाद पार्टी में नाराज नेताओं की लिस्ट लंबी होती जा रही है. दो विधायकों सहित कई नेता अब तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं तो कई चेहरे सोशल मीडिया पर नाराजगी के संकेत दे रहे हैं. अपनों की नाराजगी को लेकर बीजेपी अभी वेट एंड वॉच की पॉलिसी पर चल रही है. सूत्रों की मानें तो पार्टी अभी एक-दो दिन इसी मोड में रहने वाली है.
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि अभी एक-दो दिन और इंतजार कर नाराज नेताओं का रुख देखा जाएगा. पार्टी को उम्मीद है कि बहुत सारे नेता तीसरी बार सत्ता में वापसी के बड़े उद्देश्य को देखते हुए मान जाएंगे. जो नेता नहीं मानेंगे या जिनकी नाराजगी एक-दो दिन बाद भी बरकरार रहेगी, उनको मनाने के लिए बीजेपी और संघ के स्थानीय नेताओं को लगाया जाएगा. बीजेपी सूत्र सभी नेताओं की नाराजगी दूर कर लिए जाने और पार्टी के एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने के दावे कर रहे हैं.
रणजीत चौटाला ने छोड़ी बीजेपी
बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में नौ विधायक बेटिकट हो गए हैं. कुछ सीटों पर टिकट के दावेदार रहे नेता भी टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं. 2019 में रनिया विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीते सैनी सरकार में मंत्री रणजीत चौटाला ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि बीजेपी से टिकट मिले या न मिले, रनिया से ही चुनाव लड़ेंगे. रणजीत चौटाला कुछ महीने पहले विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे. बीजेपी ने रणजीत को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार भी बनाया था लेकिन वे हार गए थे. टिकट नहीं मिलने से खफा रणजीत ने नायब सैनी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के साथ ही बीजेपी छोड़ दी है. उन्होंने दो टूक कहा है कि रनिया से ही चुनाव लड़ेंगे.
इन नेताओं ने भी बीजेपी से दिया इस्तीफा
फतेहाबाद की रतिया सीट से विधायक लक्ष्मण नापा ने भी बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बीजेपी ने नापा का टिकट काटकर रतिया से सुनीता दुग्गल को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी के एक अन्य वरिष्ठ नेता शमशेर गिल ने भी बीजेपी से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है. शमशेर उकलाना सीट से टिकट के दावेदार थे. उन्होंने उकलाना सीट के लिए गलत टिकट आवंटन का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में पार्टी छोड़ने का ऐलान किया और कहा कि बीजेपी अब अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों वाली पार्टी नहीं रही.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








