
रक्षाबंधन पर आमिर खान ने कराई बुकिंग, 11 अगस्त रिलीज होगी 'लाल सिंह चड्ढा'
AajTak
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट को लेकर कन्फ्यूजन कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. फिर से एक बार फिल्म की रिलीज डेट शिफ्ट कर दी गई है. पहले फिल्म अप्रैल में रिलीज होनी थी मगर अब ये मूवी 11 अगस्त को रिलीज की जाएगी.
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. यह फिल्म पहले 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी लेकिन अब समय की कमी के कारण इसे 11 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है. प्रोडक्शन हाउस ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर की घोषणा की है और साथ ही, लाल सिंह चड्ढा के लिए अपनी रिलीज की तारीख आगे बढ़ाने के लिए आदिपुरुष के निर्माताओं और कलाकारों का आभार व्यक्त किया है. #LaalSinghChaddha @Viacom18Studios @TSeries pic.twitter.com/dZBVkNiIyc

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












