
रंग लाई 10 साल की मेहनत, CA बनने की खुशी में पिता के गले लगकर रोई बेटी, इमोशनल Video वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक कामयाबी का जश्न जोर-शोर से मनाया जा रहा है. यह सफलता है एक लड़की की जिसने दस साल की कड़ी मेहनत के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा को पास किया है.
सोशल मीडिया पर एक कामयाबी का जश्न जोर-शोर से मनाया जा रहा है. यह सफलता है एक बेटी की, जिसने एक दशक की कड़ी मेहनत के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा को पास किया है.
अपनी सफलता को अमिता ने लिंकडिन पर साझा किया था. उनकी ये पोस्ट देखते-देखते वायरल हो गई. बता दें कि कुछ दिनों पहले इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था. खबरों के मुताबिक, अमिता के पिता चाय बेचते हैं.
प्रजापति ने एक वीडियो साझा किया जिसमें पिता उनकी सफलता की खबर सुनकर भावुक हो उठे. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रजापति अपने पिता को गले लगाते हुए और खुशी के आंसू बहाकर रो रही हैं.
देखें वीडियो
अमृता ने लिंक्डइन पर अपनी पूरी कहानी बताई है. उन्होंने लिखा- पापा, मैं सीए बन गई. 10 साल लग गए. आंखों में सपना लिए हर रोज खुद से पूछती थी, क्या ये सपना कभी सच होगा? आज, 11 जुलाई 2024, यह सपना सच हो गया. हां, सपने सच होते हैं. लोग कहते थे कि क्यों करवा रहे हो इतना बड़ा कोर्स, तुम्हारी बेटी नहीं कर पाएगी, क्योंकि मैं औसत छात्रा थी. लेकिन पापा के यकीन और मेरे समर्पण ने मुझे आज यह मुकाम दिलाया है.
अमृता और उनके पिता के गले लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है. लोग उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं. अमृता की पोस्ट लिंक्डइन पर तेजी से वायरल हो गई है, जिसमें 1.6 लाख से ज्यादा रिएक्शन और लगभग 9,000 कमेंट्स मिले हैं.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












