
'रंगबाज' बेटे से त्रस्त BJP विधायक, बोले- पुलिस जैसी थर्ड डिग्री दे चुके, अब थाने में सौंपा; स्कॉर्पियो से मचाया था आतंक
AajTak
Crime News: पिता के विधायक बनते ही रंगबाज बेटे ने एक शख्स को फोन पर धमकाया. फिर अपने ही पड़ोसी को स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश की. गनीमत रही कि पड़ोसी स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके घर के बाहर खड़ी हुई एक्टिवा गाड़ी चपेट में आ गई थी.
MP News: ग्वालियर में पड़ोसी को स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश करने वाले विधायक पुत्र को हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया. अब खुद BJP विधायक प्रीतम लोधी ने भी अपने बदमाश बेटे को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.
पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने कहा, ''अपराधी की कोई जाति नहीं होती, कोई रिश्ता नहीं होता. अपराधी तो अपराधी ही होता है. मेरे लड़के ने अपराध किया है. मैंने स्वयं फरियादी से बोलकर केस दर्ज कराया. उसे गिरफ्तार कराया. एसपी साहब से स्वयं बात की. मैंने कहा कि अपराध रोकने के लिए मेरे बेटे पर कड़ी से कड़ी धाराएं लगाई जाएं और कड़ी कार्रवाई की जाए. एसपी साहब इस बात के गवाह हैं.
अपराध कोई भी करे, प्रीतम लोधी उसके खिलाफ रहेगा. चाहे रिश्तेदार हो, बेटा हो. मैं तो शुरू से अत्याचार के विरोध में रहा हूं. गरीबों के सेवा में रहा हूं. मैं तो यही करूंगा.
आप पता कर लीजिए थाने के टीआई से...हमने खुद आरोपी बेटे को थाने ले जाकर सौंपा. यही नहीं, पुलिस जो थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करती है, उसका हमने भी किया. हमने तय किया कि घर में अपराधी को नहीं रहने देंगे. अगर अपराध किया तो बख्शेंगे नहीं.
लोगों को भले ही नहीं पता हो, लेकिन पुलिस प्रशासन को मालूम है कि हमने इस मामले में अपराधी का साथ दिया या फिर फरियादी का साथ दिया. हमने फरियादी का साथ दिया.''
BJP विधायक का दावा है कि उन्होंने ही अपने पड़ोसी को पुरानी छावनी थाने ले जाकर अपेन बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई और उसे जेल भिजवाया.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







