
योगी 2.0: अब दिखने लगे हैं भविष्य की राजनीति के कई अहम संकेत
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दूसरा कार्यकाल शुरू हो चुका है. लेकिन अपने पहले कार्यकाल और उससे भी पहले की छवि से निकलकर योगी अब एक ज़्यादा वृहद् दायरे की राजनीति को साधते और बढ़ते प्रशासक के तौर पर नज़र आ रहे हैं.
संस्कृत का एक सूत्र है- योगक्षेम. योगक्षेम का अर्थ कई प्रकार से देखा-गढ़ा जाता है. पर मूल भाव है कुछ हासिल करना और जो हासिल है उसे संभालना, उसकी रक्षा करना. योगक्षेम का यह सूत्र उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्तमान अवतार को अभिव्यक्त करता नज़र आ रहा है.
इस वर्ष जब उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लौटी तो सूबे के नेतृत्व का दायित्व फिर से योगी आदित्यनाथ के हाथों में सौंपा गया. इसकी वजह यह भी रही कि योगी से बड़े क़द का कोई और चेहरा भाजपा के पास सूबे में था नहीं. दूसरा, जीत का सेहरा केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर नहीं बंधा है, इसमें योगी आदित्यनाथ की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका है.
जानकार मानते हैं कि दोबारा सरकारें न दोहराने वाले सूबे में साढ़े तीन दशकों के बाद अगर कोई सरकार सत्ता में लौटी है तो उसके पीछे एक मज़बूत छवि भी बड़ा कारण है. भाजपा को यूपी में दोहरा लाभ हुआ. प्रधानमंत्री मोदी के सामाजिक कल्याण की योजनाओं का लाभ उनके लिए एक नया, बड़ा और निर्णायक मतदाता वर्ग विकसित करता आया है. इस मतदाता वर्ग की पहचान किसी जाति या विचारधारा से नहीं की जा सकती. दिल्ली, ओडिशा और बिहार में ऐसा ही प्रयोग अरविंद केजरीवाल, नवीन पटनायक और नीतीश कुमार चरितार्थ कर पाने में सक्षम रहे और उन्हें इसका लाभ भी मिला.
लेकिन अखिलेश यादव की चुनाव के वक़्त की घोषणाएं भाजपा की घोषणाओं की तुलना में हल्की नहीं थी. यहां भाजपा को एक अहम लाभ मिला और वो था योगी की अपनी व्यक्तिगत छवि. मैनपुरी का रहने वाला एक मुस्लिम दर्ज़ी अगर यह कहता है कि पहले मैं शाम सात बजे दुकान बंद कर देता था लेकिन पिछले पांच साल के दौरान मैं 9 बजे के बाद तक दुकान खुली रख सका हूं, एक अहम पहलू है जो योगी की छवि के प्रति लोगों के आकर्षण को दिखाती है.
योगी निर्णायक और अनुशासित प्रशासक के तौर पर उभरे. उन्होंने सत्ता के मोदी मॉडल को अपनाया और प्रशासन की बागडोर के साथ-साथ सत्ता को केंद्रीकृत करके रखा. इससे कुछ मंत्रियों और विधायकों को तो नुक़सान हुआ लेकिन स्पष्ट जनादेश की सरकार को वो नुक़सान नहीं हुआ जो योगी से पहले अखिलेश की सरकार को हुआ था. अखिलेश एक बेहतर प्रशासक होकर भी पांच मुख्यमंत्रियों वाली छवि और निर्णय में असमंजस वाले शाप से मुक्त नहीं हो सके थे.
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को मोदी और योगी का यह कॉकटेल भा गया. चुनाव से ठीक पहले आई मोदी और योगी की तस्वीर को भले ही उस वक़्त कई राजनीतिक स्कैनरों से गुज़ारा गया, लेकिन उस फ़ोटो का लोगों के बीच प्रभाव राजनीतिक व्याख्याओं से इतर पड़ा. यही कारण है कि आख़िर तक असमंजस ओढ़े रहे आकलनों में अंततः जीत इस जोड़ी को मिली.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










