
योगी सरकार के 4 सालः अब तक 135 एनकाउंटर, पहली मुठभेड़ में मारा गया था सहारनपुर का बदमाश
AajTak
यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पुलिस ने साल 2017 में पहला एनकाउंटर 27 सितंबर को मंसूर पहलवान का किया था, जो सहारनपुर का रहने वाला था. मंसूर 50 हज़ार रुपये का इनामी बदमाश था. जबकि यूपी पुलिस का अभी तक का आखिरी एनकाउंटर इसी साल 2021 में मोती नाम के बदमाश का है.
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 4 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर सरकार हर मोर्चे पर किए गए अपने प्रयासों और उपलब्धियों के बारे में लगातार बताने का प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2017 से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिये ताबड़तोड़ 135 एनकाउंटर किए. जिनमें उत्तर प्रदेश के ज़्यादातर इनामी बदमाशों को मार गिराया गया. यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पुलिस ने साल 2017 में पहला एनकाउंटर 27 सितंबर को मंसूर पहलवान का किया था, जो सहारनपुर का रहने वाला था. मंसूर 50 हज़ार रुपये का इनामी बदमाश था. जबकि यूपी पुलिस का अभी तक का आखिरी एनकाउंटर इसी साल 2021 में मोती नाम के बदमाश का है. कासगंज में मुठभेड़ में मारे गए बदमाश मोती पर एक लाख रुपये का इनाम था.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









