
योगी आदित्यनाथ का केजरीवाल सरकार पर वार- कोरोना से दिल्ली की स्थिति धारावी जैसी हो गई थी
AajTak
सीएम योगी ने कहा कि हमारे प्रदेश की कुल आबादी 24 करोड़ है लेकिन आज अगर एक्टिव केस के मामले देखे जाएं तो वो दो हजार से कम हैं. यूपी की आबादी ब्राजील देश के बराबर है. वहां की आबादी 22 करोड़ है.
आजतक के खास कार्यक्रम 'सीधी बात' में आज के खास मेहमान हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. 'सीधी बात' में योगी आदित्यनाथ ने अपने राज्य के हालात और बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. 'सीधी बात' में कोरोना प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड काल के दौरान प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिल रहा था. इसके अलावा समय रहते हमने सभी जरूरी कदम उठाए. इस वजह से हालात संभले हैं. सीएम योगी ने कहा कि हमारे प्रदेश की कुल आबादी 24 करोड़ है लेकिन आज अगर एक्टिव केस के मामले देखे जाएं तो वो दो हजार से कम हैं. यूपी की आबादी ब्राजील देश के बराबर है. वहां की आबादी 22 करोड़ है. लेकिन इतनी बड़ी आबादी वाले यूपी ने अच्छा काम किया. दिल्ली की कुल आबादी पौने दो करोड़ के करीब हैं. लेकिन वहां पर कोरोना केस तो ज्यादा हैं ही, मौतें भी यूपी से ज्यादा हुई हैं. दिल्ली में करीब ग्यारह हजार लोगों की मौतें हुई हैं. जबकि यूपी में करीब आठ हजार लोगों की जानें गई हैं.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









