
ये 5 बड़े कारण... चीन ने दिया अमेरिका को झटका, जिससे हिल गया भारतीय बाजार, जानिए अब क्या होगा?
AajTak
Market Fall Reasons: अगर निफ्टी 22800 के सपोर्ट को तोड़ता है तो फिर बाजार और फिसल सकता है, जिसके बाद 22000 अंक भी बाजार टेस्ट कर सकता है. फिलहाल बाजार में भयंकर गिरावट से निवेशकों में कोहराम मचा है. केवल आज की गिरावट से निवेशकों के करीब 11 लाख करोड़ रुपये डूबे हैं.
क्या शेयर बाजार (Share Market) में आज की गिरावट आखिरी है? लेकिन अगर बाजार यहां से भी नीचे जाता है तो फिर स्थिति और पैनिक हो सकती है. क्योंकि अक्टूबर 2024 से जो गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ है, वो अब तक जारी है. दरअसल, तमाम टेक्निकल एक्सपर्ट मान रहे हैं कि निफ्टी के लिए 22800 अंक एक मजबूत सपोर्ट है, फिलहाल बाजार अपने सपोर्ट तक पहुंच गया है.
ऐसे में अगर बाजार 22800 अंक पर सपोर्ट लेता है, तो फिर धीरे-धीरे रिकवरी देखने को मिल सकती है. लेकिन अगर निफ्टी 22800 के सपोर्ट को तोड़ता है तो फिर बाजार और फिसल सकता है, जिसके बाद 22000 अंक भी बाजार टेस्ट कर सकता है. फिलहाल शेयर मार्केट में भयंकर गिरावट से निवेशकों में कोहराम मचा हुआ है.
अगर निफ्टी की बात करें तो ये अपने हाई से करीब 3400 अंक, यानी 14 से 15 फीसदी तक टूट चुका है. निफ्टी का 52 वीक हाई 26,277 अंक था, जहां से इंडेक्स गिरकर 22.850 के नीचे तक फिसल गया है. वहीं सेंसेक्स अपने हाई से 10000 अंक टूट चुका है. Sensex का 52 वीक हाई 85,978.25 अंक था और फिलहाल 75,470 अंक पर कारोबार कर रहा है. केवल आज की गिरावट से निवेशकों के करीब 11 लाख करोड़ रुपये डूबे हैं.
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के मुख्यतौर पर 5 कारण बताए जा रहे हैं...
1. DeepSeek ने अमेरिका को दिया झटका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में चीन ने एक बड़ी छलांग लगाई है. ऐसा लग रहा था कि अमेरिकी कंपनियां इस रेस में किसी दूसरे देश से बहुत आगे हैं, लेकिन चीन ने बड़ी चाल चल दी है. चीन ने इस सेगमेंट में DeepSeek R1 को इंट्रोड्यूस किया है, जो एक रिजनिंग मॉडल है. DeepSeek R1 की पॉपुलैरिटी की खास वजह कम कीमत होना है. चीन के इस एक बड़े ऐलान से अमेरिकी आईटी कंपनियों में हड़कंप मचा है. जिसका असर सीधा शेयर बाजार पर हो रहा है. खासकर नैस्डेक में बड़ी गिरावट देखी जा रही है, अब इससे भारतीय कंपनियां भी अछूती नहीं हैं.
DeepSeek R1 को ऑगमेंटेड रिजनिंग और एनालिटिक्ल कैपेबिलिटी के लिए तैयार किया गया है. इस कंपनी का हेड क्वार्टर चीन के हांग्जो शहर में है. कंपनी की शुरुआत 2023 में Liang Wenfeng ने की थी.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










